स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित


जनपद में “सुशासन सप्ताह – प्रशासन गाँव की ओर” कार्यक्रम के अंतर्गत आज जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार द्वारा अपने कार्यालय सभागार में मुख्य चिकित्साधिकारी की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि U-WIN पोर्टल पर उपलब्ध आँकड़ों के अनुसार अप्रैल माह से अब तक संबंधित एएनएम द्वारा सर्वाधिक टीकाकरण कराते हुए उसकी शत-प्रतिशत फीडिंग की गई, जो एक सराहनीय उपलब्धि है। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्र की 2 आशा कार्यकत्रियों तथा शहरी क्षेत्र की 1 आशा कार्यकत्री द्वारा भी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्य किया गया।
उक्त सभी कार्यकत्रियों के उल्लेखनीय योगदान को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी महोदय ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में डिप्टी सीएमओ डॉ. अविनाश झा भी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी सम्मानित कार्यकत्रियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी वे इसी लगन एवं निष्ठा के साथ कार्य करते हुए जनपद में टीकाकरण कार्यक्रम को और अधिक सुदृढ़ बनाएँगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों से भी प्रेरणा लेकर बेहतर कार्य करने का आह्वान किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शासन के निर्देशानुसार 31 दिसंबर से पहले तक सरकारी खजाने में लौटानी होगी निष्क्रिय खातों की राशि - कलेक्टर श्री हरिस एस’

Tue Dec 23 , 2025
’समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश ’ जगदलपुर, 23 दिसंबर 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस. ने मंगलवार कलेक्ट्रेट के प्रेरणा सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेते हुए  कहा कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं […]

You May Like

advertisement