जिले के 04 पीएम श्री शालाओं में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु

तीन माह के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षक की भर्ती

पात्र आवेदक 29 दिसम्बर तक कर सकते हैं आवेदन

महासमुंद 23 दिसंबर 2025/ कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिले के 04 पीएमश्री शालाओं में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया जाना है।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे ने बताया कि समग्र शिक्षा के पीएमश्री योजना अंतर्गत जिले के 04 पीएमश्री विद्यालयों में निर्धारित मानदेय 10 हजार रुपए (एकमुश्त) केवल तीन माह हेतु आत्मरक्षा प्रशिक्षक रखे जाने आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन की प्रक्रिया पूर्णतः ऑफलाइन होगा। संबंधित विद्यालयों में आवेदन 29 दिसम्बर 2025 अपरान्ह 05ः00 बजे तक स्वीकार किया जाएगा। 01 अभ्यर्थी केवल 01 विद्यालय में आवेदन कर सकेंगे। आवेदक पद की न्यूनतम अर्हताऐं, नियम व शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाइट www.mahasamund.gov.in में अवलोकन कर सकते हैं। 

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं की प्रारंभिक सूची का प्रकाशन

Tue Dec 23 , 2025
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों की बैठक लेकर दी जानकारी उत्तर बस्तर कांकेर, 23 दिसंबर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर  के निर्देशानुसार 28 अक्टूबर 2025 से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य प्रारंभ किया गया। इसके तहत मतदाताओं के सत्यापन एवं एसआईआर के डिजिटाइजेशन […]

You May Like

Breaking News

advertisement