जिलाधिकारी को पार्षद रामसिंह पाल ने ज्ञापन देकर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर अनियमितता का लगाया आरोप, पार्षद के सामने फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा कोटेदार पर की कार्यवाही की मांग

पवन कालरा ( संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज के नगर क्षेत्र पार्षद रामसिंह पाल वार्ड नंबर (59 ) सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर पार्षद पस्तौर रामसिंह पाल के निरीक्षण के दौरान राशन लेने पहुंचे कार्डधारकों ने कोटेदार पर गंभीर आरोप लगाए। उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें निर्धारित मात्रा से तीन किलो कम गल्ला दिया जा रहा है तथा सर्फ-साबुन न लेने पर राशन नहीं देने की बात बताई गई है। तथा 100 रुपये वसूलकर जबरजस्ती खराब क्वालिटी का साबुन – सर्फ दिया जा रहा हैं।
शिकायतों से नाराज होकर कोटे पर गल्ला बांट रहे दो व्यक्ति आपा खो बैठे और राशन वितरण से इनकार करते हुए दुकान बंद कर दी। इस दौरान कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि अंगूठा लगवाने के बाद भी गल्ला नहीं दिया गया।
कार्डधारकों ने पार्षद को बताया कि दुकान की मूल कोटेदार कभी भी राशन बांटने नहीं आतीं, जबकि दो अन्य व्यक्ति वितरण करते हैं और न तो पूरा गल्ला देते हैं और न ही पूरे महीने राशन वितरण किया जाता है।
मामले की जानकारी पार्षद द्वारा संबंधित अधिकारियों को देने की बात कही गई है। उपभोक्ताओं ने दोषियों के खिलाफ जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मां वैष्णो के दरबार माता की चौकी कर बरेली जंक्शन लौटे कलाकारों का भव्य स्वागत

Wed Dec 24 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मां वैष्णो के दरबार जम्बू कटरा जहां भक्त लोग मां के दर्शनों को जाकर अपनी मन्नत पूरी करते हैं और मन में आस्था रखते हैं वहीं हर कलाकार की मन्नत होती है कि वह मां वैष्णो देवी के दरबार में माता रानी का जागरण […]

You May Like

advertisement