समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की चिंता करना ही वास्तविक जनसेवा है : सुधा

कुरुक्षेत्र (संजीव कुमारी) 24 दिसंबर : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की चिंता करना ही वास्तविक जनसेवा है। उन्होंने कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधि लगातार यह प्रयास कर रहे है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड के कारण परेशान ना हो। ऐसे सेवा कार्य राजनीति से ऊपर उठकर मानवता के आधार पर किए जाते है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा बुधवार को बहादुरपुरा स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में रॉयल संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिए जर्सी और जूते वितरण संबंधी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने रॉयल संस्था द्वारा करवाए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की और कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास ना केवल जरूरतमंदों को राहत देते है बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते है। इस मौके पर करीब 75 बच्चों को जर्सी और जूते वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी इन्दू कौशिक, प्रिंसीपल मनप्रीत, मनीत बजाज, विनित वधवा, अमित मलिक सहित संस्था से जुडे हुए सभी पदाधिकारी और स्कूल का स्टॉफ उपस्थित था।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दीप चंद्र दास की की गई निर्मम हत्या से पूरे देश का हिन्दू समाज उद्वेलित -विवेक सिंह

Thu Dec 25 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं की निर्मम हत्याए,व अत्याचार के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार एक जनाक्रोश रैली विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन किया गया। सर्वप्रथम विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल व हिन्दू जनमानस के कार्यकर्ता सुपरमार्केट रायबरेली में एकत्र […]

You May Like

advertisement