जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर रायपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

रायपुर 27 दिसंबर 2025। आगामी जनगणना–2027 के सफल आयोजन एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर रायपुर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी देना तथा फील्ड स्तर पर कार्यरत अमले को कार्यकुशल बनाना रहा।

कार्यक्रम में बताया गया कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं। यह आंकड़े शासन की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों एवं नीतिगत निर्णयों के लिए आधार प्रदान करते हैं।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को जनगणना के चरणों, डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रह, घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, गोपनीयता बनाए रखने तथा समयबद्ध कार्य निष्पादन के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही संभावित चुनौतियों एवं उनके समाधान पर भी चर्चा की गई।

अधिकारियों ने कहा कि जनगणना कार्य में लगे सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं सटीकता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि जनगणना–2027 सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

बैठक में जिला जनगणना अधिकारी श्री मनीष मिश्रा, जनगणना सहायक श्री रामनारायण वर्मा निदेशालय से आशीष मिश्रा एवं जिले के समस्त चार्ज अधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धान उपार्जन प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए कलेक्टर एवं एसपी का संयुक्त निरीक्षण

Sat Dec 27 , 2025
अंतर्राज्यीय सीमाओं पर अवैध धान परिवहन पर सतत निगरानी के दिए निर्देश टोकन की चिंता न करें, पारदर्शिता के साथ होगी प्रत्येक पंजीकृत किसान की धान खरीदी- कलेक्टर बलरामपुर 27 दिसम्बर 2025/ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को पारदर्शी और अवैध धान की रोक के लिए […]

You May Like

Breaking News

advertisement