धर्म, सत्य और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने वारा सर्ववंश : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव शरीफगढ़ और प्रतापगढ़ में काफिला रुकवाकर चखा गुरु का लंगर, साहिबजादों को किया नमन, संगत से की बातचीत, नन्हें-नन्हें बच्चों को दिया प्यार।

शाहबाद/पिपली (प्रमोद कौशिक)28 दिसंबर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि धर्म, सत्य और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए श्री गोबिंद सिंह जी ने अपना पूरा परिवार न्यौछावर कर दिया। इस धरा पर ताउम्र इतिहास के पन्नों पर साहिबजादों के अद्वितीय अमर बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस अमर बलिदान से समाज के लोगों को प्रेरणा लेने की जरूरत है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को शाहबाद के गांव शरीफगढ़ और पिपली के निकट गांव रामगढ़ में सिख संगत द्वारा लगाए गए लंगर में प्रसाद ग्रहण करने के लिए अपने काफिले को रूकवाया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सबसे पहले साहिबजादों को शीश झुकाकर नमन किया और सिख संगत से बातचीत की, सिख संगत में शामिल नन्हें-नन्हें बच्चों को प्यार किया और गुरू के लंगर को ग्रहण किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संगत के साथ अपने मन की बात को सांझा किया और सिख संगत के साथ विचार विमर्श सांझा करते हुए कहा कि इतिहास के सबसे करुण और प्रेरक अध्यायों में दर्ज साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान को स्मरण किया जाएगा। आज पूरा देश धर्म, सत्य और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबज़ादों—बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के अल्पायु में ही सर्वोच्च बलिदान को याद कर रहा है और जगह जगह लंगर लगाकर सेवा कर रहे है। आज छोटे साहिबजादों को स्मरण करने और भावी पीढिय़ों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का समय है।
उन्होंने कहा कि वीरता केवल युद्ध भूमि में नहीं, बल्कि सत्य और विश्वास पर अडिग रहने में भी निहित होती है। साहिबजादों का बलिदान आज भी समाज को यह संदेश देता है कि उम्र नहीं, बल्कि संकल्प ही इतिहास रचता है। जो नई पीढ़ी को अपने सांस्कृतिक मूल्यों, नैतिक साहस और मानवीय गरिमा से जोड़ने का कार्य करती है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धूमधाम से संपन्न हुआ रेनबो नेशनल स्कूल का एनुअल डे सेलिब्रेशन

Sun Dec 28 , 2025
धूमधाम से संपन्न हुआ रेनबो नेशनल स्कूल का एनुअल डे सेलिब्रेशन बिलरियागंज/आजमगढ़ स्थानीय थाना बिलरियागंज के अकबरपुर स्थित रेनबो नेशनल स्कूल में वार्षिक समारोह (एनुअल डे सेलिब्रेशन) बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार […]

You May Like

advertisement