जनपद पंचायत अकलतरा में 46.58 करोड़ का मनरेगा लेबर बजट का अनुमोदन

मनरेगा अंतर्गत वार्षिक कार्ययोजना 2025-26 को मिली सर्वसम्मत स्वीकृति, विकास कार्यों को मिलेंगे नए आयाम

जल संरक्षण संवर्धन, कृषि सहित आजीविका के कार्यों को दी जा रही प्राथमिकता

जांजगीर-चांपा 30 दिसम्बर 2025/ जनपद पंचायत अकलतरा के सभी ग्राम पंचायत में लेबर बजट को लेकर ग्राम सभा की एक व्यापक एवं महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन विगत दिनों किया गया। जिसमें ग्राम सभा के ग्राम सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य ग्राम के समग्र एवं सतत विकास को ध्यान में रखते हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना पर विचार-विमर्श कर अकलतरा की सभी ग्राम पंचायत से प्रस्ताव पास होने के उपरांत जनपद पंचायत अकलतरा से 46.58 करोड़ के प्रस्ताव का अनुमोदन प्रदान किया गया।
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। बैठक में पंचायत क्षेत्र में प्रस्तावित विभिन्न विकास एवं जनहितकारी कार्यों को ग्रामसभा के समक्ष रखा गया। जल संरक्षण संवर्धन सहित कुआं, आजीविका के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही। इनमें डबरी निर्माण, तालाब गहरीकरण, मुक्तिधाम एवं प्रतीक्षालय निर्माण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली गोदाम निर्माण, पशुपालन हेतु पक्का प्लेटफॉर्म एवं शेड निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल रहे। ग्राम सभा में इन कार्यों की आवश्यकता, उपयोगिता एवं ग्राम के दीर्घकालीन विकास में इनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।
ग्राम सदस्यों द्वारा व्यक्त किया गया कि प्रस्तावित कार्यों से न केवल ग्राम में स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण होगा, बल्कि मनरेगा के माध्यम से स्थानीय श्रमिकों को रोजगार के पर्याप्त अवसर भी प्राप्त होंगे। जल संरक्षण से संबंधित कार्यों से कृषि एवं पशुपालन को मजबूती मिलेगी। स्वच्छता एवं जीवन स्तर में सुधार होगा। विस्तृत चर्चा एवं सहमति के पश्चात ग्राम सभा द्वारा सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया गया। बैठक के दौरान ग्राम पंचायत सचिव द्वारा प्रस्तावों का विधिवत वाचन किया गया तथा कार्यवाही पंजी में दर्ज किया गया। ग्राम सभा की यह बैठक पंचायत स्तर पर लोकतांत्रिक सहभागिता, पारदर्शिता एवं योजनाबद्ध विकास का सशक्त उदाहरण बनी। इस अवसर पर ग्रामवासी, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का सपना था कि मेरा देश मेरा प्रदेश मेरा जनपद स्वच्छ रहे सुंदर रहे इस नारे के साथ जगह-जगह साफ सफाई किया जा रहा

Tue Dec 30 , 2025
आजमगढ़ चला स्वच्छता अभियान ग्राम पंचायत बाग लखराव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का सपना था कि मेरा देश मेरा प्रदेश मेरा जनपद स्वच्छ रहे सुंदर रहे इस नारे के साथ जगह-जगह साफ सफाई किया जा रहा है जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश क्रम में ग्रामीण सफाई […]

You May Like

Breaking News

advertisement