सरायपाली में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, 27,200 बोरे धान मौके पर जब्त

महासमुंद 2 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में 01 जनवरी को एसडीएम सरायपाली श्रीमती अनुपमा आनंद के नेतृत्व में तहसील सरायपाली अंतर्गत अवैध धान भंडारण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही।
संयुक्त टीम द्वारा समलेश्वरी इंडस्ट्रीज एवं हिंदुस्तान एग्रोटेक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भंडारण स्थल पर उपलब्ध धान की मात्रा एवं संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें भंडारण में भारी कमी पाई गई। साथ ही मंडी अधिनियम एवं निर्धारित नियमों का उल्लंघन भी सामने आया। अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा मौके पर ही कुल 27,200 बोरे धान जब्त किए गए। जब्ती की यह कार्रवाई मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत की गई। जब्त धान को नियमानुसार सुरक्षित अभिरक्षा में रखते हुए आगे की वैधानिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
जिला प्रशासन ने कहा है कि जिले में अवैध धान भंडारण, परिवहन एवं व्यापार पर सतत निगरानी जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

त्रुटिपूर्ण रकबा संशोधन 07 जनवरी तक कराया जा सकेगा

Fri Jan 2 , 2026
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 उत्तर बस्तर कांकेर, 02 जनवरी 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो, इसे दृष्टिगत रखते हुए कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सचिव द्वारा पत्र जारी कर एग्रीस्टैक फार्मर आईडी जनरेटेड किसानों का धान विक्रय […]

You May Like

advertisement