महासमुंद जिले को मिली तीन मेडिकल यूनिट वाहन,

विशेष पिछड़ी जनजाति समूह को मिलेगा सीधा लाभ

कलेक्टर श्री लंगेह ने मेडिकल यूनिट वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

महासमुंद, 05 जनवरी 2026/ प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले को 3 मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों की सौगात मिली है। आज जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं मुख्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई नागेश्वर राव ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर मेडिकल यूनिट वाहनों को रवाना किया।
यह मोबाइल मेडिकल यूनिट महासमुंद, बागबाहरा एवं पिथौरा विकासखंडों के 75 से अधिक गाँवों में भ्रमण कर विशेष रूप से पीवीटीजी (विशेष पिछड़ी जनजातीय समूह) कमार जनजाति के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराएँगी। मुख्य रूप से धनसूली, पाटनदादर, अमेठी, जोरातराई, रैताल, धरमपुर, गुलझर गाँवों मे यह गाड़िया साप्ताहिक रूप से विजिट करेंगी। योजना का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में निवासरत कमार जनजाति को उनके गाँव में ही सुलभ, निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है। मोबाईल यूनिट पूरी तरह सभी सुविधा युक्त हैँ इसमें डॉक्टर, फार्मेसिस्ट, ए एन एम, लैब टेक्निशयन उपलब्ध रहेंगे। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य परीक्षण, गैर संचारी रोगों की पहचान, आवश्यक दवाइयों का वितरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ, पोषण एवं रोगों से बचाव संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत शुरू की गई यह सेवा कमार जैसी विशेष पिछड़ी जनजातियों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और उन्हें समय पर इलाज सुनिश्चित होगा। उन्होंने इन मेडिकल वाहनों को बहुउद्देशीय केन्द्र जोरातराई एवं धनसुली में विशेष रूप से सेवा देने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से डीपीएम नीलू धृतलहरे, तेजस राठौड़, संदीप चंद्राकर, झलेश साहू, सागर ठाकुर, हरिशंकर साहू, विजय, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसआईआर के अंतर्गत 14 फरवरी 2026 तक होगी सुनवाई एवं दस्तावेजों का सत्यापन

Mon Jan 5 , 2026
सरायपाली में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह शामिल हुए सुनवाई में महासमुंद 05 जनवरी 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 की प्रक्रिया निरंतर जारी है। राज्य की प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची का प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को कर दिया […]

You May Like

Breaking News

advertisement