ग्राम पंचायतों में उत्सव की तरह मनाया गया आवास और रोजगार दिवसएक स्कैन से ग्रामीणों को मिली विकास कार्यों की जानकारी

जगदलपुर, 07 जनवरी 2026/ जिले की ग्राम पंचायतों में बुधवार को शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एक अनूठी पहल देखने को मिली। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के नए प्रावधानों से अवगत कराने और प्रधानमंत्री आवास योजना को गति देने के उद्देश्य से जिले भर में आवास दिवस और रोजगार दिवस का आयोजन एक महोत्सव के रूप में किया गया।
           इस आयोजन का मुख्य आकर्षण तकनीक और पारदर्शिता का मेल रहा। ग्रामीणों को वीबी जी राम जी योजना के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से मनरेगा के कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता लाने के लिए ग्राम पंचायतों में लगाए गए क्यूआर कोड के प्रति ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को प्रशिक्षित किया कि कैसे वे अपने मोबाइल से एक स्कैन कर पंचायत में चल रहे कार्यों, व्यय और प्रगति की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह कदम डिजिटल साक्षरता और प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ।

           दूसरी ओर आवास दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके सपनों का घर जल्द पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों और हितग्राहियों की भागीदारी से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया कि अधूरे आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण हो, ताकि पात्र परिवारों को पक्की छत मिल सके। रोजगार दिवस के सत्र में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर भी विशेष चर्चा हुई। प्रत्येक पंचायत में आजीविका डबरी के निर्माण और उसके बहुउद्देशीय उपयोग की जानकारी साझा की गई। ग्रामीणों को समझाया गया कि वे किस प्रकार डबरी के माध्यम से मत्स्यपालन, बतख पालन और बाड़ी में सब्जी उत्पादन को एकीकृत कर अपनी आजीविका को सुदृढ़ कर सकते हैं। इस महोत्सव ने न केवल ग्रामीणों को जागरूक किया, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आपदा प्रबंधन की तैयारी को लेकर मॉक ड्रिल 09 जनवरी को

Wed Jan 7 , 2026
कोण्डागांव, 07 जनवरी 2026/ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व, एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कोण्डागांव के संयुक्त तत्वाधान में जिला कोण्डागांव में बाढ़ से बचाव परिदृश्य पर बैठक 08 जनवरी को तथा 09 जनवरी […]

You May Like

Breaking News

advertisement