निःशक्तजन आयोग के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया से कलेक्टर की भेंट दिव्यांगजनों के हितों के संरक्षण और सशक्तिकरण पर हुई विस्तृत चर्चा

कोरिया 07 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ निःशक्तजन आयोग (दिव्यांगजन आयोग) के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने उनसे सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के संचालक श्री हरेन पटेल की मौजूदगी में जिले में दिव्यांगजनों के हित में संचालित योजनाओं एवं किए जा रहे प्रयासों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने आयोग अध्यक्ष को अवगत कराया कि जिले में दिव्यांगजनों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण प्रदान किए गए थे, जिनकी समय पर वसूली भी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि समय पर ऋण अदायगी करने वाले लाभार्थियों को कलेक्ट्रेट में आज आयोजित कार्यक्रम के दौरान निःशक्तजन आयोग के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया द्वारा श्री छत्तर साय राजवाड़े, श्री शिवराम खुटिया, श्री मोटे लाल, श्री संतलाल राजवाड़े तथा श्री राजकुमार साहू को शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर श्री कावड़िया ने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष कौशल विकास शिविरों का आयोजन किया जाएगा, उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के अधिकारों, कल्याण एवं विकास को लेकर सतत निगरानी कर रही है तथा उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कलेक्टर ने जानकारी दी कि दिव्यांगजनों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रदत्त ऋण की वसूली की जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों सहित, तहसीलदारों को भी सौंपी गई थी, जिसके तहत अब तक लगभग 1 करोड़ 8 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है और आगे भी यह प्रक्रिया जारी है। यह भी बताया गया कि जिन हितग्राहियों द्वारा समय पर ऋण अदा की जाएगी, उन्हें उत्थान सब्सिडी योजना के तहत ब्याज की 25 प्रतिशत राशि वापस भी जाएगी।

छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिव्यांगजनों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो तथा उनके अधिकारों का पूर्ण संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को साकार करना है।

कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने कहा कि जिला प्रशासन दिव्यांगजनों के प्रति पूर्णतः संवेदनशील है और उनके वैधानिक अधिकारों की रक्षा एवं कल्याण के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्वविद्यालय 'युवा खेल महोत्सव' के आयोजन हेतु कुलपति ने की बैठक

Wed Jan 7 , 2026
सर्वसम्मति से ‘खेल उमंग ‘ महोत्सव की तिथि 16 से 18 मार्च तक आजमगढ़। महाराज सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ परिसर के प्रशासनिक भवन में स्थित कुलपति सभागार में विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक युवा खेल महोत्सव 2026 के आयोजन हेतु बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो0 संजीव कुमार ने किया। जिसमें खेल समितियों […]

You May Like

Breaking News

advertisement