बाल देखरेख संस्था अधीक्षक भर्ती परीक्षा 18 जनवरी को

परीक्षा केंद्र में मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही मिलेगा प्रवेश

जगदलपुर, 09 जनवरी 2026/  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग  द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बाल देखरेख संस्था अधीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशानुसार परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी, शांतिपूर्ण और नकल रहित बनाने के लिए प्रशासनिक अमला मुस्तैद हो गया है। यह महत्वपूर्ण परीक्षा आगामी रविवार 18 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। जगदलपुर शहर में परीक्षा के लिए दो केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां कुल 1045 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। इनमें से शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर कॉलेज में 545 और जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 500 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
        परीक्षा में सुरक्षा और गोपनीयता को प्राथमिकता देते हुए इस बार कड़े इंतजाम किए गए हैं। आयोग की मंशा के अनुरूप परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से गहन तलाशी अनिवार्य रूप से किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य के लिए प्रत्येक केंद्र पर विशेष रूप से तीन महिला और तीन पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि अनुचित साधनों के प्रयोग को पूरी तरह रोका जा सके। तलाशी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पुलिस बल केंद्र पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहेगा। संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया के सुचारू प्रबंधन और विभागों के बीच बेहतर समन्वय के लिए कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर सुश्री नंदनी साहू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप ने छात्राओं को प्रदान किया साइकिल सरस्वती साइकिल योजनांतर्गत 12 स्कूलों की बेटियों को मिला लाभ

Fri Jan 9 , 2026
जगदलपुर, 09 जनवरी 2026/ शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे समाज की दशा और दिशा दोनों बदली जा सकती है। इसी उद्देश्य को सार्थक करते हुए करपावंड में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप और विशिष्ट […]

You May Like

advertisement