जिले को सीएम एक्सीलेंस अवार्ड, संवर्धित टेक होम राशन पहल से मिली पहचान

नवाचार और समन्वय से मिली सफलता, जिले को राज्य स्तरीय सम्मान

एटीएचआर पहल के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला एमएमएसी को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता सम्मान

मोहला 12 जनवरी 2026/ राज्य स्तर पर जिला मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी ने कुपोषण उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। संवर्धित टेक होम राशन (एटीएचआर) पहल के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिले को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (CM Excellence Award) से सम्मानित किया गया।
नया रायपुर में आयोजित मुख्यमंत्री उत्कृष्टता सम्मान समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने जिले को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री विकासशील की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।
यह सम्मान जिले को आदरणीया कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के कुशल नेतृत्व, विशेष प्रयासों तथा डीपीओ महोदय के मार्गदर्शन में प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि के पीछे एबिस ग्रुप का विशेष सहयोग, यूनिसेफ एवं स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एम्स रायपुर का तकनीकी मार्गदर्शन तथा जिला प्रशासन के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक, परियोजना अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वित और सतत प्रयास प्रमुख रहे।
एटीएचआर पहल के अंतर्गत जिले में कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों को पोषणयुक्त संवर्धित आहार उपलब्ध कराकर उन्हें सुपोषित बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किया गया है। इस पहल से बच्चों के पोषण स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, साथ ही समुदाय में पोषण के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानपुर में नए मतदाताओं को जोड़ने विशेष अभियान

Mon Jan 12 , 2026
ईसीआई के एसआईआर कार्यक्रम अंतर्गत फॉर्म-6 भरवाने की कार्रवाई मोहला 12 जनवरी 2026/ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार विकासखण्ड मानपुर में नए मतदाताओं को निर्वाचक नामावली में शामिल करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) […]

You May Like

Breaking News

advertisement