फरसगांव में शत-प्रतिशत राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान

फरसगांव, 15 जनवरी 2026/ नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा निकायों में शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक बुधवार को विशेष वसूली अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत फरसगांव में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मयंक कुमार बसंतवानी के नेतृत्व में बुधवार को राजस्व वसूली टीम के साथ विशेष वसूली अभियान चलाया गया।

इस दौरान नगर पंचायत की टीम ने डोर-टू-डोर अभियान के तहत नगर के विभिन्न वार्डों में पहुंचे और घरों से समेकित कर, संपत्ति कर एवं जल कर की वसूली की गई। उन्होंने बताया कि बड़े बकायादारों एवं दुकानदारों की सूची तैयार कर उसी के अनुरूप सघन वसूली अभियान चलाया जा रहा है।
सीएमओ ने नगरवासियों से अपील की कि वे सभी प्रकार के करों का भुगतान समय पर नगर पंचायत परिषद कोष में जमा करें।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रामीण युवाओं के लिए मोबाईल रिपेयरिंग प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर

Thu Jan 15 , 2026
17 जनवरी तक कर सकते हैं पंजीयन महासमुंद 15 जनवरी 2026/ जिले के ग्रामीण युवकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा निःशुल्क 30 दिवसीय मोबाईल रिपेयरिंग प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी निःशुल्क […]

You May Like

advertisement