कलेक्टर-एसपी ने जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला की तैयारियों के संबंध में ली बैठक

 जांजगीर-चांपा 21 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रस्तावित जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 के आयोजन के संबंध में बैठक ली। बैठक में कलेक्टर-एसपी ने मंच, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पार्किंग व्यवस्था, स्टॉल, कानून व्यवस्था, कृषक संगोष्ठी एवं विभिन्न गतिविधियां के आयोजन के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह ठाकुर, सर्व एसडीएम सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्ज्वल भविष्य के लिए बालिकाओं का सशक्तिकरण थीम पर जागरूकता सत्र सह कार्यशाला का किया गया आयोजन

Wed Jan 21 , 2026
जांजगीर-चांपा 21 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग जिला जांजगीर-चांपा द्वारा 24 जनवरी 2026 ’’बालिका दिवस’’ के उपलक्ष्य में 16 से 30 जनवरी 2026 तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत ’’उज्ज्वल भविष्य के लिए बालिकाओं का सशक्तिकरण’’ थीम […]

You May Like

Breaking News

advertisement