सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर गांव बारना में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 700 लोग हुए लाभान्वित

सांसद जिन्दल के कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के तहत सम्पन्न हुआ चौथा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर।

कुरुक्षेत्र, (संजीव कुमारी) 30 जनवरी : ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को थानेसर विधानसभा क्षेत्र के गांव बारना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा गांव बारना के कम्युनिटी हॉल में लगाए गए इस शिविर में आसपास के गांवों से आए 700 लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उठाया। साथ ही शिविर में आए सभी लोगों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं।
यह शिविर सांसद नवीन जिन्दल द्वारा आरंभ किए गए कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित चौथा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर था। शिविर में विभिन्न प्रतिष्ठित अस्पतालों से आए सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की टीम ने लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराईं।
स्वास्थ्य शिविर में नेत्र रोग, दंत रोग, स्त्री रोग, स्तन कैंसर स्क्रीनिंग, सामान्य स्वास्थ्य जांच तथा मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से अनेक रोगों की जांच की गई। विशेष रूप से किशोरी एक्सप्रेस के माध्यम से 8 से 18 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों में एनीमिया और पोषक तत्वों की कमी की जांच की गई। चिकित्सकों ने किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए भविष्य में मातृत्व से जुड़ी जटिलताओं से बचाव के उपाय भी बताए।
शिविर में स्वास्थ्य लाभ लेने आए लोगों से मिलने के लिए भाजपा के राम मेहर आचार्य भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस शिविर में अपने स्वास्थ्य की जांच भी कराई। इस अवसर पर नवीन जिन्दल फाउंडेशन की टीम ने उन्हें तिरंगा भेंट किया तथा सांसद नवीन जिन्दल द्वारा संचालित राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान की जानकारी साझा की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल का विजन है कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव रखता है। उन्होंने कहा कि इन स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को न केवल निःशुल्क जांच और उपचार मिल रहा है, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग भी किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए लोगों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
गांव बारना में आयोजित स्वास्थ्य शिविर की जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल का लक्ष्य एक स्वस्थ और जागरूक कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र का निर्माण करना है। इसी उद्देश्य से क्षेत्र में लगातार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, मोबाइल मेडिकल यूनिट और विशेष जांच अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि कोई भी नागरिक इलाज के अभाव में परेशान न हो।
उन्होंने कहा कि नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
इस मौके पर अभिमन्यु पुर मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार, राकेश मेहला, नरेश आर्य, महेंद्र पाल सिंह, सुभाष बारना, सुंदर, देवी दयाल शर्मा, सुरेश शर्मा मनीष जांगरा कुलदीप, भूषण मंगला, शुभम ऐरी, राजेंद्र राजपूत, जीत राम, सलिंदर कुमार, थानेसर हल्का के प्रभारी बलविंद्र सिंह व अभिषेक गर्ग अंकित सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

31 मार्च को पंजाबी धर्मशाला में युवा जेजेपी की बड़ी कार्यकर्ता बैठक दुष्यंत चौटाला होंगे मुख्य अतिथि

Fri Jan 30 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877 दिग्विजय चौटाला करेंगे अध्यक्षता। कुरुक्षेत्र, 30 जनवरी : युवा जननायक जनता पार्टी (युवा जेजेपी) द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ने तथा प्रदेश में संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने […]

You May Like

advertisement