पुरानी रंजिश में दबंगों ने अपने घर के सामने युवक को घेरकर लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में पुरानी रंजिश के चलते दबंग चार लोगों ने अपने घर के सामने युवक को घेरकर लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला अंसारी वार्ड 7 निवासी फहीम ने बताया वह बृहस्पतिवार रात 9 बजे बाजार से खरीद दारी करके अपने घर जा रहा था। जब वह मोहल्ला अंसारी वार्ड 9 निवासी शकील के घर के पास पहुंचा तो पुरानी रंजिश के चलते इसी मोहल्ले के निवासी शकील, शिफान मुनाजिर, चांद ने घेरकर लाठी डंडों से हमला करके फहीम को घायल कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने ललकारा तब जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल फहीम को लेकर थाना गए। जहां पुलिस ने उसकी तहरीर पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके फहीम को मेडिकल के लिए भेज दिया। फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत की एक बैठक में फतेहगंज पश्चिमी निवासी संजीव शर्मा को जनपद बरेली का जिलाध्यक्ष किया नियुक्त

Fri Jan 30 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : सर्किट हाउस बरेली में ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत की एक बैठक यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई उपरोक्त बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज शर्मा ने फतेहगंज पश्चिमी बरेली निवासी संजीव शर्मा को जिला अध्यक्ष बरेली बनाने का […]

You May Like

advertisement