करोना की दूसरी लहर मे मौतों के आकड़े डराने वाले

करोना की दूसरी लहर मे मौतों के आकड़े डराने वाले
रुद्रपुर: करोना की दूसरी लहर बेहद घातक डीएम रंजना राजगुरु ने दोपहर 12:00 से ही लाकडाऊन की घोषणा की थी। (कोविड-19 अस्पताल में अवयवसथाओ का अंबार ) रुद्रपुर उतराखण्ड मे करोना संक्रमण की दूसरी लहर कहर बनकर सामने आ रही है। रुद्रपुर स्थित पंडित राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज में करोना संक्रमित मरीजो की संख्याइस समय लगभग 130 बताई जा रही है। जिनकी हालत गम्भीर बताई जा रही है वहीं जिले में करोना संक्रमित मरीजो की मौत का आकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। इसके अलावा कोविड-19 के मरीजों के तीमारदारो ने अस्पताल में अवयवसथाओ का आरोप लगाते हुए कहा कि वहां मौजूद कोविड प्रभारी व संबंधित स्टाफ को नजरअंदाज कर रहे हैं। वहीं कोविड प्रभारी डॉ गौरव अग्रवाल ने बताया कि मौजूदा समय में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 130 है। जिन्हे जरूरी उपचार दिया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में चिकित्सको की संख्या भी पर्याप्त मात्रा मे नहीं है। उन्होंने कहा कि हर मरीज उनके लिए महत्वपूर्ण है। जिनकी देख रेख पूरी तरह से की जा रही है। वहीं उनके द्वारा जो भी संभव प्रयास है वह सब किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों के परिजन अपने मरीजों को अंतिम दौर में अस्पताल में लेकर आ रहे हैं। जिन्हे बेहतर स्टेट पर लाने में कुछ समय जरूर लगेगा। उन्होंने कहा कि जिले भर में कोविड-19 के मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आक्सीजन और दवाईया ठीक मात्रा मे मौजूद है। उन्होंने तीमारदारो के आरोपों को निराधार बताया। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸੱਦਾ ਦੇ ਰਹੇ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਨੂੰ : ਇਹ ਗੰਦਗੀ ਦੇ ਢੇਰ : ਸੰਜੀਵ ਬਠੱਲਾ

Wed Apr 28 , 2021
ਸੱਦਾ ਦੇ ਰਹੇ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਨੂੰ : ਇਹ ਗੰਦਗੀ ਦੇ ਢੇਰ : ਸੰਜੀਵ ਬਠੱਲਾ 👉ਸੀਵਰੇਜ ਦਾ ਪਾਣੀ ਹੋ ਰਿਹਾ : ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਪਾਣੀ ਵਿੱਚ ਮਿਕਸ 👉 ਲੋਕ ਗੰਦਾ ਪਾਣੀ ਪੀਣ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਮੋਗਾ : [ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ ਸੰਪਾਦਕ ਪੰਜਾਬ]:= ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਅਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਆਗੂ ਸੰਜੀਵ ਬਠੱਲਾ ਨੇਪ੍ਰੈਸ […]

You May Like

advertisement