विकसित भारत रोजगार आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) बिल को संसद में मिलकर कानूनी रूप देकर मनरेगा की हत्या कर दी है- इम्तेयाज वेग

∆ उत्तर प्रदेश खेत मजदूरी यूनियन कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन व ग्रामीण मजदूर यूनियन द्वारा 6 सूत्री मांगों को लेकर जिला कलेक्टर पर किया गया प्रदर्शन। जिला अध्यक्ष रमेश राम के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के चारों तरफ प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नामित जिला अधिकारी दिया ज्ञापन । प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज वेग ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वर्तमान सरकार केवल देशवासियों के साथ छल कर रही है किसान वर्ग से लेकर व्यापारी सभी सरकार की नीतियों को लेकर परेशान हैं। मौजूदा सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून की खत्म करना चाहती हैं जिसकी जगह अभी हाल में ही केंद्र सरकार द्वारा विकसित भारत रोजगार आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) बिल को संसद में मिलकर कानूनी रूप देकर मनरेगा की हत्या कर दी है। मनरेगा एक्ट में 90% बजट भारत सरकार और 10% बजट की व्यवस्था प्रांतीय सरकार करती थी फिर भी सभी को 100 दिन काम नहीं मिल पाता था उसके ठीक विपरीत विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन एक्ट में भारत सरकार को 60% प्रांतीय सरकारों को 40% बजट की व्यवस्था करनी होगी जाहिर है की प्रांतीय सरकारी लंबे-लंबे कर्ज में डूबी हुई है ऐसे में प्रांतीय सरकारी धन की व्यवस्था नहीं कर पाएंगे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि ग्रामीण मजदूरों के हित में मनरेगा ही फिट बैठता है क्योंकि मनरेगा में रोजगार की गारंटी है मनरेगा रोज़गार गारंटी आधारित कानून है मनरेगा में साल में 200 दिन रोजगार मजदूरी की दर ₹700 घोषित किए जाने की जरूरत है तथा समय से मजदूरी का भुगतान किया जाना चाहिए।विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन एक्ट में भारत रोजगार घोषणा जुमला लगती है गुलाब मौर्य व खरपतूराम ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट मजदूर किसानों छात्रों नौजवान की अनदेखी करता है बजट में परमानेंट रोजगार की व्यवस्था नहीं है ग्रामीण विकास एक बजट में बढ़ोतरी की जरूरत है कृषि बजट कम रखा गया बजट में ठेका के काम की तर्जिद दी गई है शिक्षा स्वास्थ्य पर भी बजट बढ़ाया जाना चाहिए दलित के विकास हेतु बजट आबादी के अनुपात में रखा जाना चाहिए। ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में भारतीय खेत मजदूर यूनियन और ग्रामीण मजदूर यूनियन सभा के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के मजदूर यूनियन आज 2 फरवरी 2026 को इस धरना प्रदर्शन किया गया है प्रदर्शनकारियों ने जल्द जल्द से अगर हमारे मांगो को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में विधानसभा का घेराव और प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी मौके पर शामिल लोग खरपातूराम राज नारायण मखनचु सूबेदार राम भुवाल राम केवल दयाराम आदि लोग मौके पर पर लोग मौजूद रहे




