सुश्री सोनाली मिश्रा ASP/CO-2 द्वारा थाना सुभाषनगर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाया विशेष चेकिंग अभियान

सुश्री सोनाली मिश्रा ASP/CO-2 द्वारा थाना सुभाषनगर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाया विशेष चेकिंग अभियान
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी-2 सुश्री सोनाली मिश्रा के नेतृत्व में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
तथा एसिड की अवैध बिक्री एवं वितरण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सुभाषनगर क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध दुकानें / व्यक्तियों तथा वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई है।
पुलिस द्वारा यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से की गई।