Uncategorized

फिरोजपुर में चोरों के हौसले बुलंद को लेकर व्यापार मंडल इछे वाला मार्केट में बुलाई गई विशेष मीटिंग-मोहित कुमार मिकी

(पंजाब) फिरोजपुर 03 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

फिरोजपुर में चोरों के हौसले बुलंद को लेकर इछे वाला मार्केट के प्रधान मोहित कुमार मिक्की की ओर से दुकानदारों को लेकर विशेष मीटिंग की गई। जिसमें कुछ संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित हुए। मार्केट के प्रधान ने बताया कि आए दिन फिरोजपुर में लूट की वारदातें बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। दुकानों के शटर तोड़े जा रहे हैं, स्कूटर मोटरसाइकिल चुराए जा रहे हैं। लगता है कि इन चोरों को किसी ने स्पेशल शूट दे रखी है। पुलिस जितनी मर्जी सखती बरतले फिर भी इनको कोई फर्क नहीं पढ़ रहा। ऐसे में उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि हमें दुकानदारों को भी कुछ सख्त कदम उठाने चाहिए। चाहे वह सीसीटीवी कैमरा हो, चौकीदार हो हम दुकानदारों को भी चुकानें रहना पड़ेगा।

   उन्होंने यह भी दुकानदारों से आग्रह किया कि पुलिस प्रशासन को मांग पत्र देकर निवेदन किया जाएगा की फिरोजपुर को जंगल राज से मुक्त करवाया जाए। ताजो फिरोजपुर वासी चैन की नींद सो पाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel