एसओएफ इंग्लिश ओलंपियाड में गुरुकुल कुरुक्षेत्र का शानदार प्रदर्शन

एसओएफ इंग्लिश ओलंपियाड में गुरुकुल कुरुक्षेत्र का शानदार प्रदर्शन

थानेसर, (संजीव कुमारी) 4 फरवरी : गुरुकुल कुरुक्षेत्र ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण देते हुए एसओएफ इंग्लिश ओलंपियाड में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। लेवल-वन परीक्षा में विद्यालय के कुल 14 विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया।
इस उपलब्धि को और भी विशेष बनाते हुए विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने लेवल-टू के लिए क्वालीफाई किया। चयनित विद्यार्थियों में कक्षा 7 के अर्नव कुमार, कक्षा 8 के अथर्व, कक्षा 9 के ईशान मिश्रा तथा कक्षा 11 के वीर छिकारा शामिल हैं। इन विद्यार्थियों की सफलता विद्यालय में अंग्रेज़ी भाषा शिक्षण और प्रतियोगी परीक्षाओं की सुदृढ़ तैयारी को दर्शाती है। इस अवसर पर गुरुकुल के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. परवीन कुमार शर्मा ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि गुरुकुल के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में इतिहास रच रहे हैं। डॉ. शर्मा ने आगे कहा कि गुरुकुल का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है, जिससे वे भविष्य में एक जिम्मेदार और आत्मविश्वासी नागरिक बन सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी लगन से परिश्रम करते रहने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के निदेशक ने सुशील कुमार के प्रयासों की भी विशेष रूप से सराहना की, जिनके मार्गदर्शन और सतत प्रोत्साहन से विद्यार्थियों ने यह उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। उन्होंने कहा कि समर्पित शिक्षक ही विद्यार्थियों की सफलता की वास्तविक आधारशिला होते हैं। इस सफलता पर पूरे गुरुकुल परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण रहा तथा सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रह्मलीन आचार्य कलीराम वेदाचार्य की पुण्यतिथि पर रामचरित्र मानस अखंड पाठ यज्ञ एवं भंडारा आयोजित

Wed Feb 4 , 2026
ब्रह्मलीन आचार्य कलीराम वेदाचार्य की पुण्यतिथि पर रामचरित्र मानस अखंड पाठ यज्ञ एवं भंडारा आयोजित कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 4 फरवरी : श्री गुरुधाम संस्कृत वेद विद्या पीठम अनुसंधान ट्रस्ट के तत्वाधान में आज पूज्य ब्रह्मलीन आचार्य कलीराम जी शास्त्री वेदाचार्य की 27 वीं पुण्यतिथि पर उनके परम शिष्य सिद्ध पीठ […]

You May Like

advertisement