रानी की स्मृति में किच्छा की जरूरतमंद कन्या को दिए वैवाहिक उपहार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मानव सेवा क्लब की ओर से सेवा सहायता अभियान के अंतर्गत जानी-मानी समाज सेविका रानी की पुण्य स्मृति में उत्तराखंड के किच्छा में रहने वाली एक कन्या को उसकी शादी में वह सब वैवाहिक उपहार दिए गए जो उसकी रोज़मर्रा की जिंदगी में काम आएंगे। आज बुधवार को यह कार्यक्रम रामपुर गार्डन में स्थित प्रदीप माधवार के निवास पर हुआ। कन्या का पिता रिक्शा चालक है और मां घरों में चौका बर्तन का काम करती है। मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि वह अब तक आठ सौ से ज्यादा गरीब कन्याओं की शादी में क्लब के माध्यम से सहायता कर चुके हैं जो कि सर्वोत्तम मानव सेवा है। कार्यक्रम में संरक्षक इं.के.बी.अग्रवाल, कर्नल पंकज अग्रवाल,प्रदीप माधवार,मीरा मोहन,सुधीर मोहन,निर्भय सक्सेना, मधुरिमा, जितेन्द्र सक्सेना, रश्मि सक्सेना, मुकेश कुमार सक्सेना, डॉ. असित रंजन, नीरज प्रधान, ए.एस.अग्रवाल,शचीन्द्र सक्सेना, इरा सक्सेना, मधु वर्मा, सुनील कुमार शर्मा,प्रकाश चंद्र सक्सेना,अरुणा सिन्हा,इन्द्रदेव त्रिवेदी,शकुन सक्सेना, रीता सक्सेना,शशि बाला वर्मा,सीमा वर्मा,सरला चौधरी और आर.के.वार्ष्णेय का विशेष सहयोग रहा। सभी का आभार के.बी.अग्रवाल ने व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कमिश्नर को ज्ञापन देने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका, कांग्रेसियों ने जताया खेद

Thu Feb 5 , 2026
कमिश्नर को ज्ञापन देने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका, कांग्रेसियों ने जताया खेद दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : किसान सत्याग्रह के 18 वें दिन कमिश्नर को ज्ञापन देने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका। कांग्रेसियों ने जताया खेद। जानकारी के अनुसार बरेली में किसानों का […]

You May Like

advertisement