गुरुकुल कुरुक्षेत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 7 फरवरी : गुरुकुल कुरुक्षेत्र में शैक्षणिक सत्र 2025–2026 के दौरान बाल सभा में आयोजित विभिन्न अंतर-सदनीय गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
जी.के. क्विज़ प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से कक्षा आठवीं ‘बी’ के दिव्य प्रकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में कक्षा ग्यारहवीं एन.एम. के सीमंत तथा कक्षा दसवीं ‘ए’ के आर्यन ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठ ज्ञान क्षमता और त्वरित सोच का परिचय दिया।
गायन/संगीत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जूनियर वोकल वर्ग में स्वस्तिक (आठवीं ‘सी’), सास्वत (सातवीं ‘बी’) एवं देवांश (आठवीं ‘डी’) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। सीनियर वोकल वर्ग में रितिक (दसवीं ‘बी’), शौर्य (नौवीं ‘सी’) तथा वत्सल (दसवीं ‘बी’) ने पुरस्कार प्राप्त किए।
वाद्य संगीत प्रतियोगिता में हेमांग (सातवीं ‘बी’), अर्पित (दसवीं ‘ए’) एवं अरिजीत (दसवीं ‘बी’) ने अपनी संगीत प्रतिभा से निर्णायकों को प्रभावित किया।
हिंदी भाषण (डिक्लेमेशन) प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आत्मविश्वासपूर्ण एवं प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। जूनियर वर्ग में कार्तिक सांगवान (सातवीं ‘ए’), सिद्धार्थ (आठवीं ‘बी’) एवं प्रत्युष (सातवीं ‘ए’) विजेता रहे। सीनियर वर्ग में काव्यांश (ग्यारहवीं वाणिज्य), मोहित (ग्यारहवीं वाणिज्य) तथा हर्षवर्धन (दसवीं ‘सी’) ने शीर्ष स्थान प्राप्त किए।
इस अवसर पर गुरुकुल के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करने तथा गुरुकुल कुरुक्षेत्र एवं अपने अभिभावकों का नाम गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

योग एवं जीवनशैली में बदलाव से कर सकते है मोटापा, शुगर और हृदय की बीमारियों का बचाव : डॉ.अनेजा

Sat Feb 7 , 2026
थानेसर, संजीव कुमारी 7 फरवरी : सीनियर मेडिकल ऑफिसर आरोग्य भारती सदस्य एवं आरएसएसडीआई सदस्य डॉ. अनेजा ने एक ओबेसिटी अवेयरनेस कैंप में बताया कि मोटापा एक जटिल समस्या है जिसके कई कारण हैं। लेकिन संभावित कारणों में चीनी सबसे ऊपर है। जैसे-जैसे चीनी की खपत बढ़ी है, वैसे-वैसे हमारी […]

You May Like

advertisement