ऑस्ट्रेलिया से लौटते ही बजट सत्र की तैयारियों में जुटे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

चंडीगढ़, (प्रमोद कौशिक) 9 फरवरी : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने ऑस्ट्रेलिया के अपने आधिकारिक दौरे से लौटते ही बजट सत्र पर ध्यान केंद्रित कर लिया है। इस सिलसिले में सोमवार को उन्होंने विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर सत्र की तैयारियों का जायजा लिया।
विस अध्यक्ष ने कहा कि बजट सत्र साल का सबसे महत्वपूर्ण सत्र रहता हैं, इसलिए इसकी तैयारियों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सचिवालय की सभी शाखाएं अपने-अपने कार्यों में जुटे और यह सुनिश्चित करें कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय पर मुकम्मल हों।
गौरतलब है कि हरियाणा सरकार की ओर से 20 फरवरी से बजट सत्र बुलाए जाने की घोषणा की गई है। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ऑस्ट्रेलिया यात्रा से लौटने के बाद सोमवार को पहली बार विधान सभा आए। वे चाहते हैं कि सत्र की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहे।
हरियाणा विधान सभा सचिवालय में सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक करते विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद नवीन जिन्दल के सौजन्य से गीता निकेतन विद्यालय के छात्रों ने देखा संसद का सजीव लोकतंत्र

Tue Feb 10 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। ओपी जिन्दल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में पहले संविधान संग्रहालय का भ्रमण भी किया। कुरुक्षेत्र,9 फरवरी : सांसद नवीन जिन्दल के सौजन्य से कुरुक्षेत्र स्थित गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी सोमवार को भारतीय संसद की कार्यवाही देखने के लिए संसद […]

You May Like

advertisement