गौ रक्षा हिन्दू दल बरेली जिला महामंत्री ठाकुर विमल जी ने अनुरुद्धपुर गौ शाला का किया निरीक्षण

गौ रक्षा हिन्दू दल बरेली जिला महामंत्री ठाकुर विमल जी ने अनुरुद्धपुर गौ शाला का किया निरीक्षण
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : गौ रक्षा हिन्दू दल के बरेली जिला महामंत्री ठाकुर विमल सिंह ने अपनी टीम के साथ अनुरुद्धपुर गौशाला में निरीक्षण करने पहुंचे, और वहां पर गौशाला की देखभाल कर रहे खाटू श्याम कमेटी के विनोद कुमार से पूछ ताछ की। उसके बाद जिला महामंत्री ठाकुर विमल सिंह ने गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला का निरीक्षण के दौरान दो गोवंश चोटिले पाए जाने पर नाराजगी जताई और उनका तुरंत डॉक्टर से इलाज करने को कहा और गौशाला का रख रखाव के बारे में जानकारी ली। गौशाला का निरीक्षण के दौरान गौ रक्षा हिन्दू दल बरेली जिला महामंत्री ठाकुर विमल सिंह, आंवला तहसील अध्यक्ष बृजेश सिंह, मझगवा ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह, मुदित सिंह, पंकज शर्मा एवं पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे l




