ग्राम पंचायत में फैले,व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर सौंपा ज्ञापन

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

को सामाजिक संगठन विश्व दलित परिषद, उoप्रo, रायबरेली के बैनर तले संगठन के जगतपुर ब्लॉक, अध्यक्ष

रमेश गौतम के नेतृत्व में दबंग, भूमाफिया ग्राम पंचायत हरदी टीकर के पूर्व प्रधान, वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि, अमरेश बहादुर सिंह के प्रभाव से गुपचुप तरीके से अपने 09 चाहते,अपात्रों को आवासीय भूमि पट्टा किए जाने एंव अपने प्रभाव से अपनी पत्नी कंचन सिंह शिक्षा मित्र के नाम शराब ठेके का लाइसेंस कराए जाने को लेकर एंव ग्राम पंचायत में फैले,व्याप्त भ्रष्टाचार किए जाने को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठकर उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर अपात्रों का पट्टा निरस्त किये जाने को लेकर एंव शिक्षा मित्र को बर्खास्त किये जाने को लेकर जिला अधिकारी को संबोधित मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। मौके पर नगर मजिस्ट्रेट द्वारा 1सप्ताह में निष्पक्ष जांच कराकर सम्मलितो के ऊपर कड़ी कानूनी कार्यवाही का आश्वासन दिए जाने के बाद उक्त धरने को स्थगित कर दिया गया। ग्रामीणों ने बहुजन नेता,विश्व दलित परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुरील के नेतृत्व में आवाज बुलंद की है जिसमें दर्जनों महिला पुरुषों ने शामिल होकर रोष व्यक्त किया। और आरोप लगाया कि पूर्व ग्राम प्रधान, वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि दबंग, भूमाफिया अमरेश बहादुर सिंह ने लेखपाल एंव तहसील संबंधित अधिकारियों से सांठगांठ करके वर्ष 2022 में अपने चहेते ,अपात्रो को पट्टा करा दिया जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने वर्ष 2023 मे तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय से की थी भ्रष्टाचार छुपाने को लेकर संबंधित तहसील के अधिकारियों ने उन्हीं शिकायतकर्ताओं के खिलाफ जो लगभग 100 वर्षों से उपरोक्त जमीन पर मकान बनाकर रह रहे लोगों के विरूद्ध धारा 67 की कार्रवाई कर बेदखली की नोटिस जारी कर शिकायत कर्ताओं को परेशान प्रताड़ित किए जा रहा हैं और पूर्व प्रधान ने अपने प्रभाव से तथ्यों को छुपा कर अपनी पत्नी कंचन सिंह शिक्षा मित्र के नाम एक शराब ठेके का आवंटन भी करा लिये जाने एंव ग्राम पंचायत में विकास के नाम पर किये गये व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर कई बार शिकायत करने के बावजूद , जिला प्रशासन द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई की गई और ना ही शिकायत कर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं की गई। धरना में रानी गौतम,अवध राज, अनुज, राम नरेश, ओम प्रकाश, राम बहादुर, अमरनाथ दिलीप कुमार राम स्वरूप, छेदी लाल, सुख लाल, ऊषा, सहदुईशा आदि दर्जनों महिला पुरुष ने अपना विरोध दर्ज किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माता जानकी जयंती फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के उपलक्ष्य में प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में माता रानी की चौंकी का आयोजन किया गया

Wed Feb 11 , 2026
माता जानकी जयंती फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के उपलक्ष्य में प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में माता रानी की चौंकी का आयोजन किया गया फिरोजपुर 10 फ़रवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

advertisement