शीतला अष्टमी की शुभ अवसर पर मंदिर की पूजा

लखनऊ
रिपोर्टर विपिन राजपूत
शीतला अष्टमी की शुभ अवसर पर मंदिर की पूजा के साथ-साथ आज मातृशक्ति न्यास की संस्थापिका निशि त्रिपाठी वृद्धा आश्रम गई वहां पर उनके साथ मातृशक्ति न्यास की समाजसेविका गायत्री तिवारी और सुनीता यादव भी साथ में रही वहां पर उन लोगों ने बुजुर्ग अम्मा बाबूजी लोगों को अबीर गुलाल लगाया उनका आशीर्वाद भी लिया इन लोगों ने अपने हाथ से अम्मा और बाबूजी लोगों के लिए होली पर्व की खास मिठाई गुजिया मालपुआ मट्ठी समोसे और भी सामान साथ में उन लोगों के लिए लेकर गई और उनके साथ समय भी व्यतीत किया संस्थापिका निशि त्रिपाठी का कहना है कि मां बाप चाहे गरीब हो या अमीर कभी भी कोई त्यौहार या कुछ पड़ता है तो उन लोगों को सबसे पहले अपने बच्चों की याद आती है और वह उन्हें खोजते हैं लेकिन इस बात का एहसास वह लोग नहीं कर पा रहे जो लोग अपने बुजुर्ग मां-बाप को आश्रम में रख कर गए हैं या किसी कारण बस उनका आना पड़ा हो उनकी आंखों में वह दर्द साफ झलकता है उनकी निगाहें हमेशा खोजती रहती हैं आश्रम जाकर बुजुर्गों के साथ जितनी भी देर समय व्यतीत होता है ऐसा लगता है कि इनको कुछ देर में ही कई दिनों की खुशियां मिल गई हो यही कोशिश निशि त्रिपाठी का हमेशा रहता है कि बुजुर्गों के पास हमेशा जाकर उनकी दुख और तकलीफ को थोड़ी बहुत तो मिलकर बाटा ही जाए किसी के दर्द को हमेशा के लिए तो खत्म नहीं किया जा सकता लेकिन हां कुछ घंटे कुछ पल साथ रहकर उनको हम लोग वह खुशी दे सकते हैं जिसकी तलाश में वह लोग रहते हैं उनकी आंखों में जो दर्द झलकता है हम उनके साथ रहकर उनको हंसा कर उनके दर्द को तो कम कर सकते हैं मातृशक्ति न्यास की संस्थापिका निशि त्रिपाठी ने अपने साथी सहयोगी गायत्री तिवारी और सुनीता यादव को दिल से धन्यवाद दिया है




