छात्राओं को महिला सुरक्षा,आत्मरक्षा का पाठ पढ़ा रही

पुलिस,स्कूली छात्राओं को दी जा रही जानकारी।

कुरुक्षेत्र,(प्रमोद कौशिक) 12 मार्च : कुरुक्षेत्र पुलिस की सेफ सिटी टीम द्वारा स्कूली छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराधों को जानकारी देने तथा आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महिला पुलिस कर्मियों द्वारा छात्र/छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की विभिन्न तकनीकों की जानकारी देते हुए किसी भी आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा करने के तरीके बताए जा रहे हैं।
जानकारी देते पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 12 मार्च को सेफ सिटी की टीम ने राजकीय स्कूल नरकातारी में छात्र/छात्राओं को महिला विरुद्ध होने अपराधों के बारे में जानकरी दी गई। सेफ सिटी टीम ने छात्र/छात्राओं को बताया कि आत्मविश्वास और सतर्कता से कई प्रकार की घटनाओं से बचा जा सकता है। आयोजन के दौरान छात्राओं को प्रैक्टिकल तरीके से पकड़ से छूटने, हमलावर से बचाव करने और तुरंत सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की जानकारी भी दी गई। पुलिस टीम ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी या संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत अपने परिजनों, अध्यापकों या पुलिस को सूचना दें। छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सेफ सिटी टीम की कांस्टेबल हरजीत ने कहा कि आप खुद को दुर्गा शक्ति एप्प पर रजिस्टर कर लें ताकि जरुरत पड़ने पर आपको पुलिस मदद मिल सके। छात्राओं को बताया गया की महिला विरुद्ध होने वाले अपराधो की सूचना किसी भी थाना के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हैल्पलाईन नम्बर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। पुलिस टीम ने महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ताकि महिला विरुद्ध अपराधों पर रोक लग सके। पुलिस टीम ने छात्राओं को सडक सुरक्षा तथा साईबर अपराधों बारे भी जागरूक किया।
इस अवसर पर स्कूल स्टाफ ने भी कुरुक्षेत्र पुलिस के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक साबित होते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एमओयू से छात्रों के लिए खुलेंगे वैश्विक संभावनाओं के द्वारः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Fri Mar 13 , 2026
इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर शोध व नीति संवाद को मिलेगा नया आयामः वाइस एडमिरल प्रदीप चौहान।कुवि ने नेशनल मैरीटाइम फाउंडेशन के साथ मिलाया हाथ। कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 12 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और अनुसंधान क्षेत्र में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंडो-पैसिफिक स्टडीज […]

You May Like

Breaking News

advertisement