पवित्र ग्रंथ गीता मनुष्य को कर्म करने की देता है प्रेरणा : दीप्ति किरण माहेश्वरी

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 94161 91877
कुरुक्षेत्र, 15 मार्च : राजसमंद की विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता मनुष्य को कर्म करने की प्रेरणा देता है और जीवन के हर कठिन मार्ग पर चलने का मार्ग दर्शन भी करता है। इस पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए।
विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने राजस्थान के नाथद्वारा में आयोजित 2 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पवित्र ग्रंथ गीता को जीवन का सार बताते हुए कहा कि यह ग्रंथ मनुष्य को कर्म करने की प्रेरणा देता है और जीवन के हर कठिन मार्ग पर मार्गदर्शन करता है। उन्होंने महिलाओं से अपनी संस्कृति से जुडऩे और गीता के श्लोकों को अपने दैनिक जीवन में उतारने का आह्वान किया। इस 2 दिवसीय गीता जयंती महोत्सव के में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती दीप्ति किरण महेश्वरी को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य अशोक रोशा व गुरनाम सिंह सैनी ने सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।



