कोतवाल ने समझाया, मंगलवार से रोस्टर के हिसाब से होगी गैस आपूर्ति

, कोतवाल ने समझाया, मंगलवार से रोस्टर के हिसाब से होगी गैस आपूर्ति; खाली सिलेंडर लेकर ग्रामीण लौटे अपने घर”बिंदुखत्ता में रसोई गैस की लंबी प्रतीक्षा से ग्रामीण हुए परेशान, प्रशासन ने शीघ्र आपूर्ति का भरोसा दिलाया।

लालकुआं नगर से सटे ग्रामीण क्षेत्र बिंदुखत्ता में रसोई गैस की लगातार देरी से ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। सोमवार को शहीद स्मारक के पास गैस की गाड़ी आने की खबर मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण सिलेंडर लेकर मौके पर जमा हो गए। कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में सुरुचि इंडेन गैस वितरक ने कुछ सिलेंडर वितरित किए, लेकिन भीड़ इतनी बढ़ गई कि आगे वितरण करना मुश्किल हो गया।भीड़ और हालात की गंभीरता को देखते हुए कोतवाल बृजमोहन राणा ने जिला पूर्ति अधिकारी से संपर्क किया। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों को रोस्टर के अनुसार उनके घरों तक सिलेंडर पहुंचाया जाएगा, इसलिए एक जगह भीड़ जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
दूरदराज क्षेत्रों से आई महिलाएं भी इस दौरान मौके पर पहुंचीं और कुछ देर के लिए सांकेतिक जाम लग गया। कोतवाल राणा ने ग्रामीणों को समझाया और आश्वासन दिया कि जिनकी बुकिंग हो चुकी है, उन्हें जल्द ही रोस्टर के अनुसार सिलेंडर मिलेगा। इसके बाद दूसरी गाड़ी को आपसी सहमति से वापस भेज दिया गया और ग्रामीण खाली सिलेंडर लेकर अपने घर लौट गए।
ग्रामीणों ने बताया कि सामान्यत: प्रत्येक गांव के लिए सोमवार से शनिवार तक रोस्टर बनता है, लेकिन पिछले एक महीने से गैस की गाड़ी नहीं पहुंची। उन्हें लगातार भटकना पड़ रहा है और इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने गैस एजेंसी संचालक पर मनमानी के आरोप भी लगाए।
बहरहाल, प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों को उम्मीद है कि कल मंगलवार से क्षेत्र में रोस्टर के अनुसार गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू होगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लालकुआं में कच्ची शराब पर पुलिस का शिकंजा, दो तस्कर गिरफ्तार; 251 पाउच बरामद, आबकारी विभाग पर उठे सवाल

Tue Mar 17 , 2026
लालकुआं में कच्ची शराब पर पुलिस का शिकंजा, दो तस्कर गिरफ्तार; 251 पाउच बरामद, आबकारी विभाग पर उठे सवाल।ज़फर अंसारी लालकुआं। क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored