लालकुआं में कच्ची शराब पर पुलिस का शिकंजा, दो तस्कर गिरफ्तार; 251 पाउच बरामद, आबकारी विभाग पर उठे सवाल

लालकुआं में कच्ची शराब पर पुलिस का शिकंजा, दो तस्कर गिरफ्तार; 251 पाउच बरामद, आबकारी विभाग पर उठे सवाल।
ज़फर अंसारी

लालकुआं। क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 251 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कोतवाल ब्रजमोहन राणा ने बताया कि अपराध की रोकथाम और अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक दया किशन सती, कांस्टेबल कमल बिष्ट, आनंदपुरी और दयाल नाथ की टीम ने रविवार को वीआईपी गेट से लगभग दो किलोमीटर दूर जंगल क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान निर्मल कॉलोनी वीआईपी गेट निवासी राजकुमार पुत्र मुरारी लाल को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 125 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई।
इसके अलावा मुखबिर की सूचना पर बिंदुखत्ता चौकी क्षेत्र के अंतर्गत इमली घाट स्थित शिवपुरी नंबर-6 नदी किनारे झाड़ियों के पास छापेमारी कर पुलिस ने जसवंत सिंह पुत्र स्वर्गीय सुरजीत सिंह निवासी ढौराडाम, नजीबाबाद थाना किच्छा को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 126 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाल ब्रजमोहन राणा ने कहा कि क्षेत्र में अवैध नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है और आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने साफ कहा कि अवैध शराब का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध शराब बेचने वालों के साथ-साथ इसे पिलाने और पीने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करना आबकारी विभाग की जिम्मेदारी है, लेकिन विभाग की हीलाहवाली के चलते यह जिम्मेदारी पुलिस निभा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकार गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य कर रही-सदर विधायक

Tue Mar 17 , 2026
मा0 मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 90 हजार लाभार्थियों के खाते में 900 करोड़ रूपए की अनुदान धनराशि का अंतरण बदायूं 16 मार्च। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं।मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री […]

You May Like

Breaking News

advertisement