Uncategorized

छोटी-छोटी सावधानियां ही बड़े हादसों को रोक सकती हैं- अतुल यादव

आजमगढ़। जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “सड़क सुरक्षा मित्र” प्रायोगिक शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, आजमगढ़ एवं “मेरा युवा भारत” के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में एआरटीओ अतुल यादव, टीएसआई नंद किशोर तथा ट्रैफिक पुलिस के अरविंद यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने युवाओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां ही बड़े हादसों को रोक सकती हैं।

इस दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव तथा ट्रैफिक नियमों के पालन पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि “सड़क सुरक्षा मित्र” जैसे कार्यक्रम युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।

कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel