श्रीदेवीकूप भद्रकाली मंदिर प्रदेश का एकमात्र प्राचीन शक्तिपीठ : प्रो. असीम कुमार घोष

पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने परम्परा अनुसार राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष की धर्मपत्नी मित्रा घोष से करवाई पूजा, स्मृति चिन्ह किया भेंट।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र व हिंदू नववर्ष की दी बधाई व शुभकामनाएं।
थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 18 मार्च : हरियाणा के राज्यपाल प्रो.असीम कुमार घोष ने कहा कि हरियाणा प्रदेश का श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर एकमात्र प्राचीन शक्तिपीठ है, जहां पांडवों ने युद्ध में विजय के बाद पूजा की थी। इसका प्रदेशभर में मान्यता है। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में भव्य शोभायात्रा निकाली जा रहा है। ये त्योहार हिंदू नववर्ष के आगमन का प्रतीक है। इस दौरान पवित्र ज्योति के साथ शोभायात्रा पूरे नगर का भ्रमण कर रही है।
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष बुधवार को श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर की शोभायात्रा को विधि पूर्वक पूजा अर्चना कर आरंभ किया। इसके बाद राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने धर्मपत्नी मित्रा घोष के साथ भद्रकाली मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की और हवन में पूर्णाहुति डाली। यहां पर पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने परम्परा अनुसार राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से पूजा करवाई और स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली, पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा भी मौजूद रहे। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र व हिंदू नववर्ष की बधाई व शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि हम सभी सनातन से जुड़े हुए हैं। सभी को अपने धर्म के प्रति सजग रहना है और आने वाली पीढ़ी को भी सनातन से साथ जोडऩा है। हमारे प्राचीन मंदिर हमें अपने संस्कारों को जिंदा रखने की सीख देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की लगभग 500 वर्ष पुरानी मांग श्रीराम मंदिर की स्थापना की। जिसे पूरे देश ने त्योहार की तरह मनाया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने देशवासियों को सनातन के साथ जोडऩे का काम किया है। युवाओं व आने वाली पीढ़ी को संस्कार देने के लिए प्रदेश सरकार महापुरुषों की जयंती को प्रदेश स्तर पर सरकारी लेवल पर मना रही है। उन्होंने कहा कि महापुरुष किसी विशेष समाज व धर्म से जुड़े हुए नहीं है, बल्कि समाज को रास्ता दिखाने वाले होते हैं। ऐसे महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।
पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने कहा कि इस शोभायात्रा में भक्तों की भारी भीड़ और आस्था देखने को मिली है। यात्रा में 1100 महिलाएं कलश लेकर साथ-साथ चली, 1100 युवाओं ने हाथ में ध्वजा लेकर यात्रा में शामिल हुए। इसके साथ विभिन्न देवी-देवताओं पर आधारित झांकियां निकाली गई। उन्होंने कहा कि चैत नवरात्र के अवसर पर नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव में कलश स्थापना,भजन संध्या, भंडारे और मां का खजाना वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल,डीएमसी अमन कुमार, मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर तुषार सैनी,जयभगवान शर्मा डीडी,मां भद्रकाली सेवा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र वालिया, सौरभ चौधरी, सुशील राणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।




