सीनियर हॉकी टीम कुरुक्षेत्र के चयन ट्रॉयल में खिलाडिय़ों में नजर आया उत्साह और जोश

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 23 मार्च : हॉकी कुरुक्षेत्र के सचिव गुरविंद्र सिंह ने कहा कि हॉकी हरियाणा की तरफ से 27 मार्च से 31 मार्च तक कैथल के गांव हाबड़ी में सीनियर हॉकी की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए कुरुक्षेत्र जिला की हॉकी टीम के लिए चयन ट्रायल द्रोणाचार्य स्टेडियम में किया गया। इस चयन ट्रॉयल में हॉकी खिलाडिय़ों में उत्साह और जोश देखने को मिला। इस ट्रॉयल में दर्जनों खिलाड़ी पहुंचे।
हॉकी कुरुक्षेत्र के सचिव गुरविंद्र सिंह ने कहा कि हाबड़ी में होने वाली राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए कुरुक्षेत्र की हॉकी टीम का चयन कर लिया गया है। इसके लिए ट्रायल में दर्जनों खिलाड़ी द्रोणाचार्य स्टेडियम के हॉकी खेल मैदान में पहुंचे। इनमें से योग्य खिलाडिय़ों का चयन किया गया है और कुरुक्षेत्र की टीम निश्चित ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीत हासिल करेगी। इस मौके पर डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह, हॉकी कोच सोहन लाल, हॉकी कोच नरेन्द्र ठाकुर, साहिल कुमार, ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनीष राणा सहित अन्य प्रशिक्षक मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नारी सशक्तिकरण का राष्ट्र व परिवार के विकास की गारंटी- कुलपति

Tue Mar 24 , 2026
नारी सशक्तिकरण का राष्ट्र व परिवार के विकास की गारंटी,.. कुलपतिमिशन शक्ति के तहत सुविवि परिसर में एनएसए द्वारा भव्य आयोजन, आजमगढ़ । महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में “मिशन शक्ति” कार्यक्रम का भव्य आयोजन विश्वविद्यालय परिसर के फैसिलिटी सेंटर में किया गया। कार्यक्रम […]

You May Like

advertisement