धामी सरकार के 4 साल पर नेता प्रतिपक्ष का हमला, श्वेत पत्र जारी करने की मांग

धामी सरकार के 4 साल पर नेता प्रतिपक्ष का हमला, श्वेत पत्र जारी करने की मांग

रिपोर्टर :जफर अंसारी
स्थान : हल्द्वानी

एंकर : उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर तंज कसते हुए उनके कार्यकाल को “बेहद निराशाजनक” बताया है। यशपाल आर्य ने कहा कि जनता भली-भांति जानती है कि मुख्यमंत्री किन मामलों में “धुरंधर” हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है और महंगाई से आम जनता त्रस्त है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह विफल रही है और युवाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है। वहीं महिला अपराध, शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर भी उन्होंने गंभीर चिंता जताई उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं के बावजूद राज्य सरकार अपने चार साल पूरे होने का जश्न मना रही है, जो कि जनता के साथ अन्याय है।
यशपाल आर्य ने मांग की कि सरकार अपने कार्यकाल का पूरा खाका तैयार कर श्वेत पत्र जारी करे, ताकि प्रदेश की वास्तविक स्थिति जनता के सामने आ सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देशभर में पेंशनर्स के बीच केंद्र सरकार के “केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) वैधता अधिनियम 2025” को लेकर बड़ी नाराज़गी

Thu Mar 26 , 2026
रिपोर्टर :ज़फर अंसारीस्थान : हल्द्वानी देशभर में पेंशनर्स के बीच केंद्र सरकार के “केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) वैधता अधिनियम 2025” को लेकर नाराज़गी बढ़ती नजर आ रही है ऑल इंडिया स्टेट पेंशनर्स फेडरेशन ने 25 मार्च 2026 को “विरोध दिवस” के रूप में मनाने का ऐलान किया है।पेंशनर्स का कहना […]

You May Like

advertisement