द रियल हीरोज सच्ची युवाशक्ति और वीरता का महोत्सव:- स्वामी विज्ञानानंद जी

*संस्थान द्वारा हुसैनीवाला बॉर्डर पर भगत सिंह के शहीदी दिवस पर अपने नशा उन्मूलन कार्यक्रम *बोध के अंतर्गत वर्कशॉप का आयोजन।*

(पंजाब) फिरोजपुर 25 मार्च 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

     शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को उनके शहीदी दिवस पर 23 मार्च को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान शाखा फिरोजपुर की ओर से शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी के समाधि स्थल हुसैनीवाला बॉर्डर पर विशेष द रियल हीरोज कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्थान के संस्थापक व संचालक श्री आशुतोष महाराज जी के परम शिष्य स्वामी विज्ञानानंद जी ने वहां पहुंचे सभी देश वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश के लिए बलिदान देने वाले सभी देश भक्तों को केवल उनके जन्म एवं बलिदान दिवस पर ही स्मरण न करते हुए हर रोज उनको श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए । जितना बड़ा उन्होंने बलिदान हम सभी देश वासियों के लिए दिया है उसके के आगे हम सभी  का सिर झुकता है। 

साध्वी विष्णु अर्चना भारती ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की शहादत का जिक्र करते हुए कहा कि अगर वे आज भी जीवित होते तो शायद हम एक अलग भारत देख पाते। शहीद भगत सिंह की कट्टर राष्ट्रभक्ति और समाजवादी छवि का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अंत तक दृढ़ रहना चुना और मातृभूमि के प्रति प्रेम और सेवा के धर्म की कसम खाई और मातृभूमि के प्रति इस प्रेम और सेवा का आधार राष्ट्र के प्रति गौरव था। साध्वी करमाली भारती जी ने अपने विचारों में बताया कि हम शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को उनके जन्मदिवस और बलिदान दिवस पर याद तो कर लेते हैं लेकिन उनके जैसा बनने के लिए तैयार नहीं है । आज का युवा थोड़ी सी परेशानी आने पर मानसिक तनाव को झेल नहीं पाता, और मानसिक शांति पाने के लिए गलत रास्ते को अपना लेता है। युवा गलत संगत में पड़कर नशे की दलदल में धंसता चला जा रहा है क्योंकि युवा हमारे देश की रीढ़ की हड्डी है , अगर वह ही गलत रास्ते पर गया और कमजोर हो गया तो देश आगे कैसे बढ़ेगा। आज हमें जरूरत है युवा का सही मार्गदर्शन करने की ,सही मार्गदर्शन न मिलने की वजह से ही युवा पथ भ्रष्ट हो जाता है। युवावस्था में अथाह शक्ति होती है। अगर समय रहते उसका सही मार्गदर्शन न किया जाए तो वह पथभ्रष्ट हो जाती है। साध्वी जी ने बताया कि दिव्या ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक व संचालक आशुतोष महाराज जी का कहना है कि युवाओं को सही मार्गदर्शन करने से ही हमारा देश आगे बढ़ सकता है। संस्थान की ओर से बोध नामक कार्यक्रम चलाया गया है जिसमें युवाओं का मार्गदर्शन कर भटके हुए युवाओं को गलत रास्ते से सही रास्ते पर लाने का प्रयास किया जाता है। संस्थान के साथ बहुत से युवा शक्ति जुड़ी हुई है जो की निस्वार्थ समाज व देश की सेवा के लिए कार्य करते रहते हैं।

     कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों जिनमें उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के इंस्पेक्टर सुंदर सिंह व भाजपा के युवा मंडल के प्रधान विक्रमजीत सिंह पोजोके व प्रिंसजीत सिंह ने स्वामी विज्ञानानंद जी व साध्वी करमाली भारती जी के साथ ज्योति प्रज्वलित कर किया। स्वामी जी ने संस्थान की ओर से शहीद भगत सिंह जी की समाधि स्थल पर पुष्पों के द्वारा श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

  कार्यक्रम के दौरान युवा वर्ग द्वारा भगत सिंह को समर्पित देश भक्ति से ओतप्रोत नृत्य नाटक व भांगड़ा प्रस्तुति भी पेश की गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शासन के मनसा अनुरूप ग्रामीण सफाई कर्मचारी लगातार अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर अपने-अपने ग्राम पंचायत में किया चलाया सफाई अभियान

Thu Mar 26 , 2026
आजमगढ़ हम लोगों की यही पहचान चलो चले स्वच्छता अभियान चलाएं हम सब ने ठाना है स्वच्छ भारत बनाना है स्वच्छ जनपद बनाना है स्वच्छ ग्राम पंचायत बनाना है स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना है जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर विकासखंड के सभी ग्राम […]

You May Like

advertisement