जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने कुरुक्षेत्र निवासी आजतक के वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने कुरुक्षेत्र निवासी आजतक के वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

सरदाना के निधन से हिंदी पत्रकारिता जगत को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है : ब्रह्मचारी।

कुरुक्षेत्र, 30 अप्रैल :- देश के विभिन्न राज्यों में संचालित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने कुरुक्षेत्र निवासी आजतक टी. वी. चैनल के वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहाकि सरदाना देश की हिंदी पत्रकारिता में कुरुक्षेत्र तथा हरियाणा वासियों का गौरव थे, जिन्होंने थोड़े से समय में ही राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता में विशेष पहचान बनाई। ब्रह्मचारी ने कहा कि हिंदी मीडिया जगत में बहुत कम समय में अपनी बड़ी पहचान स्थापित करने वाले रोहित सरदाना के निधन के समाचार ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। सरदाना के निधन से हिंदी पत्रकारिता जगत को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। पूरे कुरुक्षेत्र वासियों के लिए सरदाना के निधन का समाचार अविश्वसनीय है।ब्रह्मचारी ने कहा कि वे सरदाना परिवार की दुःख की घड़ी में शामिल हैं। रोहित सरदाना श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र के पूर्व प्रधानाचार्य रतनचन्द सरदाना के पुत्र हैं। रोहित सरदाना के निधन पर भारत साधुसमाज के प्रदेशाध्यक्ष महन्त बंशी पुरी जी महाराज, षड्दर्शन साधुसमाज के अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर , राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद संत प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक,श्री गुरु भवन ब्रह्मयोनि तीर्थ पिहोवा के संचालक ज्योतिषाचार्य अभिषेक कुश,गोविन्दानंद आश्रम की महन्त सर्वेश्वरी गिरि , श्री उदासीन बडा अखाड़ा के महन्त महेश मुनि एवं जयराम विद्यापीठ के ट्रस्टियों के. के. कौशिक, श्रवण गुप्ता, राजेंद्र सिंघल, कुलवंत सैनी, टेक सिंह लौहार माजरा, ईश्वर गुप्ता, राजेश सिंगला, एस. एन. गुप्ता, जयराम संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य रणबीर भारद्वाज, सतबीर कौशिक इत्यादि ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।
फोटो : आजतक टी. वी. चैनल के वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਕਰੋਨਾ ਮਹਾਂਮਾਰੀ ਤੌ ਬਚਾਵ ਜਰੂਰੀ

Fri Apr 30 , 2021
ਕਰੋਨਾ ਮਹਾਂਮਾਰੀ ਤੌ ਬਚਾਵ ਜਰੂਰੀ 👉ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਕਰਨਾ : ਹਰ ਨਾਗਰਿਕ ਦਾ ਫਰਜ਼: ਡਾਕਟਰ ਦੀਪਕ ਕੋਛੜ ਮੋਗਾ: [ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ ਸੰਪਾਦਕ ਪੰਜਾਬ] := ਜਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਉੱਘੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਤੇ ਭਾਰਤੀਯ ਜਾਗ੍ਰਿਤੀ ਮੰਚ ਸੰਸਥਾਪਕ ਡਾਕਟਰ ਦੀਪਕ ਕੋਛੜ ਨੇ ਪ੍ਰੈਸ ਵਾਰਤਾ ਰਾਹੀਂ ਕਰੋਨਾ ਮਹਾਂਮਾਰੀ ਬਾਰੇ […]

You May Like

advertisement