रायबरेली में श्री हेमकुंड पब्लिक स्कूल में उस समय गर्व और हर्ष का माहौल

लोकेशन रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली में श्री हेमकुंड पब्लिक स्कूल में उस समय गर्व और हर्ष का माहौल बन गया, जब विद्यालय के मेधावी पूर्व छात्र अभिषेक प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) परीक्षा उत्तीर्ण कर

उपकारागार अधीक्षक (डिप्टी जेलर) पद पर चयनित होने पर सम्मानित किया गया। उनका सम्मान जेल अधीक्षक प्रभात सिंह द्वारा किया गया। अभिषेक वर्ष 2016 के प्रथम बैच के छात्र रहे हैं और उन्होंने नर्सरी से कक्षा 12 तक की पूरी शिक्षा इसी विद्यालय से प्राप्त की है।विद्यालय में आयोजित समारोह में उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर, पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक पुष्पेंद्र सिंह गांधी सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।विद्यालय प्रबंधन ने इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि अभिषेक की सफलता छात्रों के लिए प्रेरणा है। वहीं कारागार प्रशासन ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जगदलपुर में 19 अप्रैल को होगी परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा21 केंद्रों में 5,720 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Wed Apr 8 , 2026
जगदलपुर 08 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा परिवहन विभाग के अन्तर्गत परिवहन आरक्षक के रिक्त पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन आगामी रविवार 19 अप्रैल 2026 को किया जा रहा है। बस्तर जिले में इस परीक्षा के सफल संचालन हेतु कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, […]

You May Like

Breaking News

advertisement