

बलरामपुर, 10 अप्रैल 2026/ जिले के जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न ग्राम पंचायतों में आवास चौपाल का आयोजन किया गया। आवास चौपाल ग्राम पंचायत रामचन्द्रपुर, लावा, चाकी, भाला, महादेवपुर, चेरा, डुमरपान, कामेश्वरनगर, सुंदरपुर, डिन्डो, धौली एवं सनावल में आयोजित की गई।
जनपद सीईओ श्री रणवीर साय के द्वारा आवास निर्माण में प्रगति लाने चौपाल का आयोजन कर समीक्षा की गई। उन्होंने हितग्राहियों से संवाद कर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा हितग्राहियों को आवास निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने चौपाल में हितग्राहियों की समस्याएं भी सुनी और समाधान के लिए मार्गदर्शन भी दिया। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को योजना के प्रावधानों की जानकारी दी गई, जिससे अधिक से अधिक पात्र हितग्राही योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उप अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यक्रम अधिकारी, करारोपण अधिकारी तथा विकासखंड समन्वयक (आवास) मौजूद रहे।


