डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर सुनी लोगों की शिकायतें

लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत

डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर सुनी लोगों की शिकायतें_

जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

रायबरेलीः- 25 अप्रैल 2026
थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने थाना बछरावां पहुँचकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
थाना दिवस के दौरान विभिन्न प्रकरणों में भूमि विवाद, पारिवारिक, राजस्व संबंधी शिकायते व सड़क एवं सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जनता को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है, इसलिए अधिकारी मौके पर उपस्थित होकर शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करें।
थाना दिवस में उप जिलाधिकारी महराजगंज गौतम सिंह सहित पुलिस/राजस्व विभाग के कार्मिक मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मलेरिया मुक्त आजमगढ़ का संकल्प—सीएमओ

Sat Apr 25 , 2026
उन्होंने कहा कि मलेरिया एक रोकथाम योग्य एवं उपचार योग्य बीमारी है, फिर भी यह समाज के लिए चुनौती बनी हुई है। मच्छरों के माध्यम से फैलने वाली यह बीमारी व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार की आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करती है।संगोष्ठी में जानकारी दी गई कि जनपद […]

You May Like

Breaking News

advertisement