सुधा गैस एजेंसी पर तहसीलदार का औचक छापा, स्टॉक में गड़बड़ी और 30 सिलेंडर बिना एंट्री पाए गए

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी,कस्बे में रामलीला गेट के पास स्थित सुधा गैस एजेंसी पर मीरगंज तहसीलदार ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। इस कार्रवाई से क्षेत्र की अन्य गैस एजेंसियों में भी हड़कंप मच गया है।
मीरगंज तहसील एवं लेखपाल आदित्यगंगवार ने निरीक्षण के दौरान कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडरों के स्टॉक का मिलान किया गया। जांच में सामने आया कि हाल ही में आई सिलेंडरों की खेप को स्टॉक रजिस्टर में दर्ज ही नहीं किया गया था। इस पर तहसीलदार ने मौके पर मौजूद मैनेजर मोहन स्वरूप से जवाब-तलब किया, लेकिन वह संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सके।
तहसीलदार को गैस गोदाम में एक और बड़ी लापरवाही तब सामने आई जब सिलेंडरों का वजन करने वाली मशीन खराब पाई गई। मैनेजर मशीन खराब होने का कारण स्पष्ट नहीं कर पाए, जिसके बाद लेखपाल आदित्य गंगवार ने दूसरी जगह से मशीन मंगवाकर सिलेंडरों का वजन कराया गया।
मीरगंज तहसीलदार को सबसे गंभीर अनियमितता यह पाई गई कि उसी दिन प्राप्त भरे हुए सिलेंडरों में से 30 सिलेंडर बिना स्टॉक रजिस्टर में दर्ज किए ही वितरण के लिए निकाल दिए गए थे। इसके अलावा स्टॉक रजिस्टर में ओवरराइटिंग भी पाई गई, जिसे प्रशासन ने गंभीर लापरवाही माना है।
तहसीलदार ने एजेंसी प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित एजेंसी के खिलाफ नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगी हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी : कंवलजीत कौर

Sun Apr 26 , 2026
नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम 27 अप्रैल को पंचायत भवन के सभागार में, कुरुक्षेत्र से सैकड़ों महिलाएं करेंगी कार्यक्रम में शिरकत। कुरुक्षेत्र पिपली, प्रमोद कौशिक/वरुण कौशिक 25 अप्रैल : जिला परिषद की अध्यक्षा कंवलजीत कौर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन 27 अप्रैल को […]

You May Like

Breaking News

advertisement