कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

राजनांदगांव 26 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का कलेक्टर श्री जितेंद्र यादव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों में प्रवेश व्यवस्था, अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग, पहचान सत्यापन एवं कक्षों में बैठने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्राध्यक्षों एवं ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को परीक्षा प्रक्रिया पूर्णत: पारदर्शी एवं नकल-मुक्त संपन्न कराने निर्देशित किया। साथ ही व्यापम द्वारा जारी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखते हुए सभी प्रक्रियाओं का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने निर्देशित किया। उन्होंने अभ्यर्थियों से भी अनुशासन बनाए रखने एवं प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की।
उल्लेखनीय है कि जिले में छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा हेतु कुल 99 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु सुरक्षा व्यवस्था, फ्लाइंग स्क्वॉड, प्रेक्षक दल, फ्रिस्किंग एवं निगरानी की समुचित व्यवस्था की गई थी।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement