दबिश के दौरान 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व लगभग 300 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट, 03 अभियोग पंजीकृत

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

दबिश के दौरान 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व लगभग 300 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट, 03 अभियोग पंजीकृत*

रायबरेली:- 28 अप्रैल2026
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 01 एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 02 की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
टीम द्वारा तहसील सदर के थाना गुरुबक्शगंज अंतर्गत ग्राम पथरीगढ़ एवं घाटमपुर में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 300 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर नष्ट करते हुए 03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली में भारत विकास परिषद का दायित्व ग्रहण समारोह भव्यता के साथ संपन्न

Wed Apr 29 , 2026
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली में भारत विकास परिषद का दायित्व ग्रहण समारोह भव्यता के साथ संपन्न भारत का परिषद के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने नए अध्यक्ष उमेश अग्रवाल को सौंपा कार्यभार भारत विकास परिषद, शाखा रायबरेली का दायित्व ग्रहण समारोह शहर के कचहरी रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल […]

You May Like

Breaking News

advertisement