“आप भी बन सकते हैं जीवनदाता, सीखें सी.पी.आर.”

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : सिविल डिफेंस के उपनियंत्रक राकेश मिश्र के निर्देशन व डिप्टी चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ के प्रोत्साहन पर अलखनाथ डिवीजन द्वारा जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत छठवें दिवस सी. पी. आर. का प्रशिक्षण सनातन धर्म विद्यालय साहूकारा पर डिवीजनल वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल व वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक प्रमोद डागर व द्वारा संयुक्त रूप से विद्यालय के छात्र-छात्राओं व विद्यालय की अध्यापिकाओं को दिया गया। अन्जय अग्रवाल ने बताया कि सी. पी. आर. अचानक से हुए बेहोश व्यक्तियों को दिया जाता है। जिसकी सांसें नहीं चल रही हो उसको सी. पी. आर. देकर पुनर्जीवित किया जा सकता है। विद्यालय के दो छात्रों देवांश सक्सेना व प्रियांशु सिंह ने बहुत मनोयोग से प्रशिक्षण में सुन्दर अभ्यास का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षण में स्नातक धर्म विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती वैशाली पटेल, डिविजनल वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल, स्टाफ ऑफिसर हरीश भल्ला, आई. सी. ओ. नीतू द्विवेदी, पोस्ट वार्डन आशीष प्रधान, पोस्ट वार्डन रिजर्व पवन कालरा विद्यालय अध्यापक अध्यापिकायें विपुल पाठक, रवि कन्नौजिया, दानवीर सिंह, कु. इंदु शर्मा, नीरज उपाध्याय आराधना शर्मा, नेहा सक्सेना, श्वेता पाण्डेय के साथ साथ सैक्टर वार्डन अंकित शर्मा, विकास अग्रवाल, अरुण कुमार रोहित आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्त में डिवीजनल वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल ने विद्यालय प्रबंधन व उपस्थित सभी सहयोगी वार्डनों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गंगा एक्सप्रेस वे लोकार्पण कार्यक्रम तक पहुंची बरेली की कला

Thu Apr 30 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : विकास की रफ्तार को नए पंख मिले — गंगा एक्सप्रेसवे का शुभारंभ, प्रदेश की तरक्की की नई पहचान।”₹36,230 करोड़ की लागत से निर्मित 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे (मेरठ–प्रयागराज) के भव्य लोकार्पण कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का लाइव संबोधन […]

You May Like

Breaking News

advertisement