बिलरियागंज में तेज आंधी-बारिश से हालात बिगड़े, कई गांवों में बिजली गुल

बिलरियागंज में तेज आंधी-बारिश से हालात बिगड़े, कई गांवों में बिजली गुल

आजमगढ़ बिलरियागंज। बुधवार को देर शाम अचानक बदले मौसम ने पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी। करीब 4:30 बजे से शुरू हुई तेज आंधी, धूल भरी हवाओं और गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया।

पहले तेज हवाओं के साथ उड़े धूल-गर्द ने लोगों को परेशान किया, इसके बाद आई तेज बारिश ने हालात और खराब कर दिए। सड़कों पर पानी भर गया और कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। बाजारों में भगदड़ जैसी स्थिति देखने को मिली और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

इस बेमौसम बारिश का सबसे ज्यादा असर शादी-विवाह वाले घरों पर पड़ा। तैयारियों के बीच बारिश ने टेंट, सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचाया, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई।

वहीं, किसानों के लिए यह बारिश राहत भरी साबित हुई। खेतों में जुताई के लिए पर्याप्त नमी मिलने से काश्तकार खुश नजर आए और इसे फसलों के लिए फायदेमंद बताया।

आंधी-तूफान का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा। भीमबर बाजार, बरोही, फत्तेहपुर, बरनापुर, इटौरा, नगवां मैंदो और भैंसहा समेत कई गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement