
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला इकाई बरेली ने अपने जिला कार्यालय पर स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें काफी अधिवक्ताओं ने सहभागिता की।
मुख्य वक्ता के रूप में बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता शिरीष मलहोत्रा उपस्थित रहें।
जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता राजीव वर्मा ने बताया कि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता शिरीष मलहोत्रा ने “जनहित याचिका उद्धव,आयाम,व चुनौती “विषय पर व्याख्यान एवं मार्गदर्शन विस्तार पूर्वक उपस्थित अधिवक्ताओं को प्रदान किया।वरिष्ठ अधिवक्ता शिरीष मलहोत्रा ने अधिवक्ताओं के जनहित याचिकाओं से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देते हुए उपस्थित अधिवक्ताओं की सम्बन्धित विषय पर जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान भी किया। मुख्य वक्ता ने कुछ सदस्यों के अप्रैल माह में पड़े जन्म दिवस और विवाह वर्षगांठ पर स्मृति चिन्ह भी दिए । इसके अलावा अधिवक्ता परिषद बरेली द्वारा किए के अपने सदस्यों का सामूहिक बीमा पालिसी भी मुख्य वक्ता शिरीष मलहोत्रा द्वारा वितरित की गई।
जिला संरक्षक ईश्वरी प्रसाद वर्मा,पूरन लाल प्रजापति,राजेंद्र प्रसाद मम्मा,संगठन के जिला अध्यक्ष ओम पाल सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज कांत सक्सेना,विनोद कनौजिया, अरविंद सिंह गौर,गिरिराज किशोर सिंह चौहान,केपी यादव, महामंत्री हजारी लाल,अरविंद सिंह,गौरव राठौर,उन्मुक्त संभव शील,संजय सक्सेना,जिला मीडिया प्रभारी, राजीव वर्मा,स्वाध्याय मंडल प्रभारी रूपेश कुमार,सत्य भानु सिंह तोमर,नवीन शर्मा,नील कांत स्याल,राज बहादुर शर्मा, आलोक सक्सेना,नीरज रस्तोगी, रमेश सिंह,आदित्य सक्सेना,आंचल सक्सेना,प्रेम सिंह, प्रशांत ,राणा प्रताप सिंह,अर्पिता सक्सेना,गीता कश्यप,रंजना सागर,कविता सक्सेना,सुषमा शास्त्री,श्रेया कोहरवाल, स्वरांजली,आस्था सिंह,पूनम चंद्रा,किरन गंगवार,आदि अधिवक्ता उपस्थित रहें।
स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम में शामिल सभी अधिवक्ताओं का आभार जिला अध्यक्ष ओम पाल सिंह ने व्यक्त किया।


