नमक मंडी में श्री हनुमान चालीसा पाठ की गूंज, जुलाई में मनाई जाएगी वर्षगांठ

(पंजाब) फिरोजपुर 06 मई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

       मंगलवार की शाम नमक मंडी स्थित भगवान श्री परशुराम मंदिर में श्री ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में श्रद्धा और भक्ति के साथ श्री हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

        कार्यक्रम के दौरान राजेश वासुदेव, प्रवेश कुमार और अनिल शुक्ला सहित अन्य श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और संकट मोचन पाठ का गायन किया। पाठ के उपरांत रविंद्र शर्मा और सुभाष शर्मा द्वारा संकीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा परिसर भक्ति रस में डूब गया।

    सभा के प्रधान नरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्राह्मण सभा द्वारा जून 2025 से प्रत्येक मंगलवार को नियमित रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया गया था, जो निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन की वर्षगांठ आगामी जुलाई माह में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी।

     इस अवसर पर सभा के चेयरमैन अरुण मच्छराल, पी.के. सलवान, कुलदीप शर्मा, श्याम गोपाल शर्मा, रमन शर्मा, नरेंद्र शर्मा, ऋषभ मच्छराल, बृजभूषण और रंधीर शर्मा सहित अन्य सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

     कार्यक्रम के समापन पर पंडित लेखराज त्रिपाठी ने विधिवत आरती की और सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। विश्व कल्याण की कामना की। पूरे आयोजन ने सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजस्व निस्तारण में आजमगढ़ का जलवा, पूरे प्रदेश में चौथा स्थान

Wed May 6 , 2026
राजस्व निस्तारण में आजमगढ़ का जलवा, पूरे प्रदेश में चौथा स्थान आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर चल रही सख्त मॉनीटरिंग का असर अब जमीनी स्तर पर साफ दिखने लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर प्रदेशभर में राजस्व वादों के निपटारे में तेजी […]

You May Like

advertisement