बढ़ते वायु प्रदूषण और बदलती जीवनशैली से बच्चे भी अस्थमा से पीड़ित

विश्व अस्थमा दिवस पर आयुष विश्वविद्यालय में जागरूकता शिविर आयोजित।

कुरुक्षेत्र थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 6 मई : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक अस्पताल में विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर बाल रोग विभाग द्वारा विशेष स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में ओपीडी संख्या-53 में आए बच्चों की जांच कर अस्थमा के प्रति जागरूक किया गया।
शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने संभावित अस्थमा लक्षणों वाले बच्चों की पीईएफ (पीक एक्सपिरेटरी फ्लो) एवं स्पाइरोमेट्री परीक्षण के माध्यम से जांच की गई, जिससे रोग की प्रारंभिक अवस्था में पहचान संभव हो सके।
कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ाने के साथ-साथ समय पर रोग निदान में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती श्वसन संबंधी समस्याओं को देखते हुए इस प्रकार के शिविर अत्यंत आवश्यक हैं।
विभागाध्यक्ष प्रो. वैद्य शंभू दयाल शर्मा ने बताया कि वायु प्रदूषण, बदलती जीवनशैली और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण अस्थमा के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। विशेषकर बच्चों में इसके लक्षण तेजी से देखने को मिल रहे हैं,जो गंभीर चिंता का विषय है।
प्रो. डॉ. अमित कटारिया ने बताया कि अस्थमा एक दीर्घकालिक बीमारी है,जिसे समय पर पहचान,उचित जांच और नियमित उपचार के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक औषधियों, प्राणायाम और ट्रिगर कारकों से बचाव के जरिए मरीज बेहतर जीवन जी सकते हैं।
डॉ. सुधीर मलिक ने बताया कि अस्थमा बच्चों के दैनिक जीवन, पढ़ाई और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। बार-बार खांसी, सांस फूलना और सीने में जकड़न के कारण उनकी परेशानी बढ़ जाती है। डॉ. जयदेव गेहिजा ने बताया कि लंबे समय तक श्वसन समस्याओं से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है।
चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों में सांस संबंधी किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं, ताकि समय रहते उपचार संभव हो सके। उन्होंने बताया कि अस्पताल में ऐसे मरीजों के लिए नियमित रूप से विशेष सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सतनाम वाहे गुरुजी का जाप श्रद्धालुओं में भर रहा तख्त सचखंड हजूर साहिब की ओर जाने का जज्बा

Wed May 6 , 2026
सचखंड जा रही ट्रेन में श्रद्धालु करते रहे गुरुवाणी का पाठ।श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नि:शुल्क यात्रा करवाने पर की प्रशंसा।ट्रेन में श्रद्धालुओं को नाश्ता में मिला पोहा व अन्य पौष्टिक भोजन। कुरुक्षेत्र पिपली, प्रमोद कौशिक/वरुण कौशिक 6 मई : सतनाम वाहेगुरु सतनाम वाहेगुरु का जाप और गुरुवाणी […]

You May Like

advertisement