यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने सरस्वती माता के के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उसके बाद विद्यालय के बच्चों एवं छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। एवं छात्र-छात्राओं की प्रतिभा एंव प्रस्तुति देख कर पंडाल तालियों की गढगढाहाट से गूंज उठा।
प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डॉक्टर डीसी वर्मा ने हाई स्कूल एवं इंटर मीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक डॉक्टर. डी.सी. वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और मेहनत, अनुशासन व लगन से छात्र अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के संरक्षक विजय कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य जसवीर सिंह, कॉलेज व्यवस्थापक राजा जायसवाल, प्रमुख समाज सेविका श्रीमती प्रीति जायसवाल, दिनेश पांडे, नॉमिनेट सभासद ठाकुर धर्मवीर सिंह, भाजपा जिला मंत्री संजय चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, ओमेंद्र सिंह चौहान, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, चक्रवीर सिंह, अजय सक्सेना, सचिन चौहान वरिष्ठ लिपिक अमित सिंह, शिवम् शर्मा, संदीप गुप्ता, अजय गुप्ता, दिनेश गंगवार, प्रेमपाल गंगवार, हरदेव गंगवार, अतुल गुप्ता, विपिन जायसवाल, दिनेश मौर्य, अध्यापक विनोद सिंह, गणेश गोपाल, चैतन्य स्वरूप, अनुभव संख्याधार, लव रस्तोगी, सुरेंद्र सांख्यधर अंकित रस्तोगी चपतराम, शिल्पी सिंह, रेनू सिंह, रितिका अग्रवाल, सरोज सिंह, गीता सिंह, काजल, साक्षी, लक्ष्मी, खुशबू गुप्ता, करिश्मा सक्सेना, श्रीमती स्नेह लता सिंह, सहित अनेक गणमान्य लोगों के साथ कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की भी कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन राहुल यदुवंशी ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लुवास में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 नवाचार, उद्यमिता एवं तकनीकी व्यवसायीकरण पर केंद्रित रहा

Tue May 12 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।हिसार ब्यूरो चीफ – वैभव गुप्ता,दूरभाष – 9416191877 हिसार,11 मई : लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), हिसार में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानव संसाधन प्रबंधन निदेशालय (डीएचआरएम) द्वारा वेटरनरी एनाटॉमी लेक्चर हॉल में […]

You May Like

advertisement